राशिफल

ank rashifal today अंक 3 शनि और मंगल, अंक 7 के लिए संघर्ष, और अंक 9 को मिल सकता है लाभ…

प्यारे मित्रों प्यारे नमस्कार आज का जो शुभ दिन है वहां है 15 सितंबर शुक्र और बुध के साथ पुणे शुक्र और राहु यह आज की ग्रह योग है। अब हम जाने अंक 1 से लेकर 9 तक के लिए आज का दिन कैसा जाएगा।

अंक 1

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 1, 10, 19, 28 है उनके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक है। हर क्षेत्र में रूकावट हो सकती है। सहयोग कम ही मिलेगा। यात्रा का संयोग बन रहा है।

अंक 2

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 2, 11,20, 29 है उनके लिए आज का दिन रूकावट भरा हो सकता है। परिवार में माँ, बहन और पत्नी की स्वास्थ्य से संबंधी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

अंक 3

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 3, 12, 21, 30 है उनके लिए आज का दिन शनि और मंगल संयुक्त है। कार्यक्षेत्र में अवरोध उत्पन्न हो रहे हैं। रूकावट के संकेत भी मिल रहे हैं।

अंक 4

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 4, 13, 22, 31 उकने लिए आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक है। ना ज्यादा लाभ और ना ही ज्यादा हानि के संकेत भी मिल रहे हैं।

अंक 5

जिन जातकों की जन्मतिथि अंंक 5, 14, 23 उनके लिए आज का दिन मानसिक अशांति से भरा हुआ। कुछ विवाद की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा की आप अपने गुस्से को कम करें और भगवान शिव की उपासना हैै।

अंक 6

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 6, 15, 24 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान यश की प्राप्ती होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

अंक 7

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 7, 16, 25 है उनके लिए आज का दिन संघर्ष भरा। कार्यों में विविध अवरोध उत्पन्न होने के संकेत मिल रहे हैं। कार्यों में सफल होगे किन्तु कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। आज का दिन शुभ नहीं।

अंक 8

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 8, 17, 26 है उनके लिए आज दिन आपके लिए मध्यम फलदायक है। घर में शांति बनी रहेगी। कुछ नई वस्तु घर में आ सकती है। दिन शुभ है।

अंक 9

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 9, 18, 27 है उनके लिए आज दिन आपके लिए शुभ है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती नजर आ रही है। पूरे सभी काम पूरे होगा। लाभ मिलने की संभावना है।

पंकज माहेश्वरी

अंक ज्योतिष, tarot वास्तु विशेषज्ञ व अध्यक्ष अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद छत्तीसगढ़, संपर्क नंबर -7415114000

Related Articles

Back to top button