खेल

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

लंदन । विश्व कप खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंची भारतीय टीम को अपना पहला अभ्यास मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है, लेकिन मैच से एक दिन पहले ही उसके लिए विजय शंकर की चोट चिंता बन गई है। कप्तान कोहली के ऑलराउंडर विजय शंकर की चोट ने उन्हें टेंशन में डाल दिया है
जानकारी के मुताबिक, शंकर को अभ्यास मैच के दौरान दाहिने कंधे में चोट लगी और वह तुरंत मैदान छोड़कर बाहर चले गए। विजय बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे तभी भारतीय टीम को प्रैक्टिस कराने के लिए इंग्लैंड गए बाएं हाथ तेज गेंदबाज खलील अहमद की बाउंसर पर पुल करने गए और गेंद उनके हाथ में लगी। बीसीसीआई ने हालांकि शंकर की स्थिति पर अभी तक कोई औपचारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया है। भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि शंकर की चोट गंभीर न हो। शंकर को नंबर-4 के लिए अंबाती रायडू के ऊपर तरजीह मिली है।

Related Articles

Back to top button