राजनीति

NEET Paper Leak : नीट परीक्षा रद्द होने पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री को लेकर पूछे तीखे सवाल

देशभर में नीट परीक्षा को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल (NEET Paper Leak) बना हुआ है। परीक्षा रद्द होने के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक लगातार बहस जारी है। लाखों छात्र अब दोबारा परीक्षा की तैयारी को लेकर तनाव में हैं, वहीं विपक्ष सरकार पर लगातार सवाल उठा रहा है।

इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर सरकार से जवाब मांगा है। उनके बयान के बाद राजनीतिक चर्चा और तेज हो गई है।

राहुल गांधी ने सरकार को घेरा : NEET Paper Leak

राहुल गांधी ने कहा कि नीट 2024 में भी पेपर लीक हुआ था, लेकिन परीक्षा रद्द नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय जांच एजेंसी को मामला सौंपा गया और समिति बनाई गई, लेकिन जिम्मेदारी तय नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अब नीट 2026 में फिर पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द करनी पड़ी और एक बार फिर जांच एजेंसी को मामला सौंपा गया है।

शिक्षा मंत्री पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता ने शिक्षा मंत्री को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बार बार पेपर लीक होने के बावजूद अब तक कोई जवाबदेही तय नहीं की गई है। राहुल गांधी ने पूछा कि लगातार ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं और शिक्षा मंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।

परीक्षा पहले ही हो चुकी थी रद्द

नीट यूजी 2026 की परीक्षा 3 मई को आयोजित (NEET Paper Leak) हुई थी। बाद में पेपर लीक की जानकारी सामने आने के बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। अब परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को दोबारा एग्जाम देना होगा। नई तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

पुराना रजिस्ट्रेशन रहेगा मान्य

अधिकारियों के मुताबिक छात्रों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। पहले किया गया रजिस्ट्रेशन, परीक्षा केंद्र और अन्य जानकारी अगली परीक्षा के लिए मान्य रहेगी।

जांच एजेंसी कर रही जांच

पेपर लीक मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपी (NEET Paper Leak) गई है। मामले में अब तक दो कथित मास्टरमाइंड गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि दोनों शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

Related Articles

Back to top button