Dhamdha Municipality : लंबे इंतजार के बाद धमधा को मिली बड़ी सौगात, उप मुख्यमंत्री की घोषणा से इलाके में बढ़ी खुशी

दुर्ग जिले के धमधा में मंगलवार को विकास कार्यों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे और नगर के भविष्य को लेकर चर्चाएं होती रहीं। लंबे समय से नगर पालिका बनाए जाने की मांग कर रहे लोगों के बीच उस वक्त खुशी का माहौल बन गया जब मंच से बड़ी घोषणा की गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत से नगर पालिका बनने पर शहर के विकास कार्यों में तेजी आएगी और सुविधाएं (Dhamdha Municipality) भी बढ़ेंगी। घोषणा के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी इस फैसले की चर्चा तेज हो गई है।
धमधा को नगर पालिका बनाने की घोषणा
उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने धमधा नगर पंचायत को नगर पालिका में उन्नयन करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग इसकी मांग कर रहे थे। नगर पालिका बनने के बाद शहर को विकास कार्यों के लिए ज्यादा राशि मिलेगी और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा सकेगा।
7 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण (Dhamdha Municipality)
अपने धमधा प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने करीब 7 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 4 करोड़ 60 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण और 2 करोड़ 39 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन शामिल रहा।
शहर विकास के लिए अलग से राशि
उप मुख्यमंत्री ने धमधा शहर के विकास के लिए 2 करोड़ रुपए अतिरिक्त देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में नगर पंचायत के विकास के लिए 13 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद (Dhamdha Municipality)
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, ईश्वर साहू और ललित चंद्राकर भी मौजूद (Dhamdha Municipality) रहे। इसके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल, उपाध्यक्ष ब्रिजेंद्र दानी, जनपद पंचायत अध्यक्ष लिमन साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।



