
छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के भीतर इन दिनों संगठनात्मक बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक कई नेता और कार्यकर्ता सक्रिय नजर (Youth Congress) आने लगे हैं। राजनीतिक गलियारों में नए चेहरों और संभावित दावेदारों को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। कई जगहों पर सदस्यता अभियान की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।
मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का कार्यकाल तीन साल से ज्यादा होने के बाद अब संगठन नई टीम के गठन की दिशा में बढ़ता दिख रहा है। इसी वजह से युवा नेताओं के बीच सक्रियता अचानक बढ़ गई है। इस बार चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं।
सदस्यता अभियान से होगी शुरुआत Youth Congress
युवा कांग्रेस चुनाव से पहले मई और जून में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। यही अभियान पूरी चुनाव प्रक्रिया का आधार माना जा रहा है। इस बार सदस्यता शुल्क बढ़ाकर 75 रुपए कर दिया गया है, जो पहले 50 रुपए था। संगठन ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने की तैयारी में जुटा है।
ब्लॉक स्तर तक होंगे चुनाव
भारतीय युवा कांग्रेस की इलेक्शन टीम जल्द रायपुर पहुंच सकती है। टीम पूरे चुनावी कार्यक्रम की निगरानी करेगी। इस बार चुनाव प्रक्रिया को ब्लॉक स्तर तक ले जाया जा रहा है। सदस्यता से लेकर मतदान तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से कराई जाएगी।
दो चरणों में पूरा होगा चुनाव (Youth Congress)
जानकारी के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले मतदान कराया जाएगा और उसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। अंतिम चयन वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए उम्र को भी अहम माना जा रहा है।
उम्र के आधार पर तय हो सकता है चेहरा
बताया जा रहा है कि 1989, 1990 और 1991 आयु वर्ग के नेताओं पर खास नजर रखी जा रही है। इसी आधार पर कई नामों की चर्चा तेज हो गई है। संगठन के भीतर युवा और सक्रिय चेहरों को आगे लाने की <a href="http://<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/fjh27G56i8E?si=119q1BGtG07cTo_s" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin" allowfullscreen>रणनीति पर भी काम चल रहा है।
कई नाम चर्चा में
संभावित दावेदारों में अनिमेष सिंह, हनी बग्गा, शैलेंद्र बंजारे, हर्षिता बघेल, मनहण वर्मा, सत्येंद्र चेलक और प्रशांत बोगड़े के नाम सामने (Youth Congress) आ रहे हैं। इसके अलावा भावेश शुक्ला, आदिल खेरानी, आदित्य भगत, निखिल कांत साहू और संदीप वोरा भी दौड़ में बताए जा रहे हैं।
पिछली बार जुड़े थे 11 लाख सदस्य
प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के मुताबिक पिछली बार 11 लाख से ज्यादा सदस्य संगठन से जुड़े थे। इस बार इससे भी अधिक संख्या में युवाओं के जुड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।



