
छत्तीसगढ़ के लाखों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों की धड़कनें अब तेज (CGBSE 10th 12th Result 2026) हो गई हैं क्योंकि माध्यमिक शिक्षा मंडल कल यानी बुधवार को बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने जा रहा है। काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि रिजल्ट कब आएगा,
लेकिन अब स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी देकर तारीख और समय पक्का (CGBSE 10th 12th Result 2026) कर दिया है। कल दोपहर ढाई बजे जैसे ही मंडल के दफ्तर से बटन दबेगा, प्रदेश के 5.66 लाख विद्यार्थियों का भविष्य उनके मोबाइल स्क्रीन पर होगा। स्कूलों से लेकर घरों तक अब सिर्फ इसी बात की चर्चा है कि इस बार बाजी किसके हाथ लगेगी।
इस बार की परीक्षा कई मायनों में अलग और सख्त रही है। बोर्ड ने 75 प्रतिशत उपस्थिति का नियम कड़ाई से लागू किया था, जिसकी वजह से करीब 1,400 छात्र परीक्षा देने से ही वंचित रह गए थे।
अब जब रिजल्ट आने वाला है, तो मंडल ने छात्रों से एक बड़ी अपील भी की है कि वे अंकों के बोझ तले न दबें। अंकों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन जीवन में आगे बढ़ने के मौके कभी खत्म नहीं होते। यहां गांव और शहर के हर घर में कल दोपहर ढाई बजे का इंतजार है, क्योंकि यह नतीजा सिर्फ एक मार्कशीट नहीं बल्कि बच्चों की साल भर की मेहनत का पैमाना होगा।
कल दोपहर ढाई बजे खुलेगा किस्मत का पिटारा (CGBSE 10th 12th Result 2026)
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बुधवार को हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। नतीजे दोपहर ढाई बजे जारी किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इस संबंध में इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी साझा की है।
उल्लेखनीय है कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लगभग 5.66 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें 10वीं में 3,20,535 और 12वीं में 2,45,785 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इस वर्ष अनिवार्य 75 प्रतिशत उपस्थिति के कारण लगभग 1,400 विद्यार्थी परीक्षा से वंचित रह गए।
ऐसे देखें रिजल्ट और रखें संयम (CGBSE 10th 12th Result 2026)
विद्यार्थी अपना परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (cgbse.nic.in) और results.cg.nic.in पर रोल नंबर दर्ज कर देख सकते हैं। मंडल ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे धैर्य रखें और परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करें। अच्छे अंक आने पर आगे की तैयारी करें और यदि अपेक्षा अनुसार परिणाम न आए, तो नए अवसरों पर ध्यान केंद्रित करें। अंकों की इस दौड़ में मानसिक शांति बनाए रखना सबसे जरूरी है।
मेरिट लिस्ट और टापर्स पर टिकी सबकी निगाहें
पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था और लड़कों को पीछे छोड़ दिया था। इस बार भी मेरिट लिस्ट, पास प्रतिशत और टापर्स पर सभी की निगाहें (CGBSE 10th 12th Result 2026) टिकी हुई हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल इस बार भी रिकॉर्ड समय में परिणाम जारी कर रहा है ताकि छात्र आगे की पढ़ाई या कॉलेज एडमिशन के लिए जल्द फैसला ले सकें। कल दोपहर ढाई बजे के बाद ही साफ होगा कि इस बार किस जिले का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है।



