देशप्रशासनिक

Government DA Hike : 12 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, सीएम ने दिया महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान (Government DA Hike) किया है। सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 12.46 लाख परिवारों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। प्रदेश में अब महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है।

जनवरी से मिलेगा लाभ, जून में आएगी बढ़ी हुई सैलरी (Government DA Hike)

राज्य सरकार द्वारा दी गई इस मंजूरी के बाद नई दरें 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी। कर्मचारियों को मई महीने का वेतन, जो जून में मिलेगा, उसमें यह बढ़ा हुआ भत्ता नकद जुड़कर आएगा।

राहत की बात यह है कि 1 जनवरी से लेकर 30 अप्रैल तक का जो भी पिछला बकाया (Arrears) है, उसे कर्मचारियों के सामान्य प्रावधिक निधि (GPF) खाते में जमा किया जाएगा। वहीं, बुजुर्ग पेंशनर्स को इस पूरी अवधि का लाभ नकद भुगतान के रूप में मिलेगा।

खजाने पर पड़ेगा 1156 करोड़ का भार

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस निर्णय का लाभ न केवल नियमित सरकारी कर्मचारियों (Government DA Hike) को मिलेगा, बल्कि पंचायत समितियों और जिला परिषदों के अधीन कार्यरत कर्मी भी इसके पात्र होंगे।

आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बढ़ोतरी से 7.02 लाख कर्मचारी और 5.44 लाख पेंशनभोगी सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। हालांकि, इस फैसले से सरकारी खजाने पर सालाना करीब 1,156 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा, लेकिन सरकार ने महंगाई के दौर में कर्मचारियों के आर्थिक हितों को सर्वोपरि रखा है।

बढ़ती महंगाई के बीच बड़ी राहत

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सरकार का मुख्य उद्देश्य बढ़ती महंगाई के असर को कम करना और मध्यम वर्गीय परिवारों के घरेलू खर्चों में वित्तीय सहायता प्रदान (Government DA Hike) करना है। कर्मचारियों के बीच इस फैसले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से इस वृद्धि का इंतजार किया जा रहा था।

Related Articles

Back to top button