Supreme Court : आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, सुप्रीम कोर्ट ने कोरबा एसपी को बुलाया

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने छत्तीसगढ़ के अधिकारियों की ओर से एक स्पष्ट निर्देश के बावजूद एक उत्तरदाता की उपस्थिति सुनिश्चित करने में विफलता पर कड़ी आपत्ति जताई है और कोरबा के पुलिस अधीक्षक को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया है।
जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्ला और आर.महादेवन की पीठ ने “स्पष्ट और जानबूझकर उल्लंघन” पर असंतोष व्यक्त किया, जब उन्हें सूचित किया गया कि उत्तरदाता संख्या 2 “चंद्र कुमार जायसवाल@बुट्टू” 20 अप्रैल को उनकी उपस्थिति की स्पष्ट दिशा के बावजूद शीर्ष अदालत में उपस्थित नहीं हुए। पीठ ने कहा कि उत्तरदाता की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश स्पष्ट था।
सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) एक एसएलपी की सुनवाई कर रहा था, जिसे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के 28 अगस्त, 2024 के निर्णय को चुनौती देने के लिए कुंवर सारथी द्वारा दायर किया गया था, जिसने जायसवाल (उर्फ बुटु) को एक दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराने के फैसले को रद कर सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। कोर्ट ने कहा कि कोरबा के पुलिस अधीक्षक को अनुपालन न होने के कारणों की व्याख्या करनी होगी।
पीठ ने कोरबा पुलिस अधीक्षक को 24 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे शीर्ष अदालत के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने और स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। आदेश दिया कि उत्तरदाता संख्या 2 भी सुनवाई की अगली तारीख पर सशरीर पेश हो।



