जॉब्स

Bihan Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर, छत्तीसगढ़ ग्रामीण आजीविका मिशन में संविदा पदों पर भर्ती शुरू

बलौदाबाजार और सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के शिक्षित बेरोजगारों के लिए एक राहत भरी खबर सामने (Bihan Recruitment 2026) आई है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण संविदा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस भर्ती के माध्यम से विकासखंड परियोजना प्रबंधक क्षेत्रीय समन्वयक और लेखापाल के रिक्त पदों को भरा जाएगा। अगर आप इन पदों के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता रखते हैं तो समय रहते आवेदन कर सरकारी सेवा का हिस्सा बन सकते हैं।

इन पदों के लिए 4 मई तक कर सकते हैं आवेदन (Bihan Recruitment 2026)

प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 4 मई 2026 की शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। यह भर्ती पूरी तरह से संविदा आधार पर होगी और चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़ के लिए की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए भेजें आवेदन

आवेदन की प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के लिए इसे डाक के माध्यम से मंगाया (Bihan Recruitment 2026) गया है। अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार जिला बलौदाबाजार भाटापारा के नाम से स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। सीधे कार्यालय में जाकर आवेदन जमा करने की सुविधा नहीं दी गई है इसलिए डाक सेवा का ही उपयोग करें।

विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट पर करें लॉगिन

पदों की संख्या निर्धारित शैक्षणिक योग्यता आवेदन का प्रारूप और चयन प्रक्रिया से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन (Bihan Recruitment 2026) किया जा सकता है।

इच्छुक उम्मीदवार जिला बलौदाबाजार भाटापारा की वेबसाइट पर जाकर विज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही जिला पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर भी पूरी जानकारी चस्पा कर दी गई है ताकि स्थानीय लोगों को आवेदन करने में आसानी हो।

Related Articles

Back to top button