Anuppur Building Collapse : मलबे में दबने से 3 की मौत, CM मोहन यादव ने जताया गहरा दुख, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने (Anuppur Building Collapse) आई है, जहाँ शनिवार को एक तीन मंजिला पुरानी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस भयानक हादसे में मलबे के नीचे दबने से तीन लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है,
जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए बड़ी राहत राशि की घोषणा की है।
कमजोर ढांचा बना काल, मलबे से निकाले गए 6 लोग (Anuppur Building Collapse)
यह हादसा अनूपपुर के कोतमा इलाके में हुआ, जहाँ एक होटल के रूप में उपयोग की जा रही इमारत अचानक भर-भराकर गिर गई। अनूपपुर एसपी मोती उर रहमान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि होटल की संरचना बेहद कमजोर हो चुकी थी, जो इस हादसे की मुख्य वजह बनी।
मलबे से अब तक कुल 6 लोगों को निकाला गया है, जिनमें से 3 की जान जा चुकी है और बाकी 3 का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने लापरवाही बरतने के मामले में धारा 304A और 290 के तहत केस दर्ज कर लिया है और रेस्क्यू ऑपरेशन अब अपने अंतिम चरण में है।
मुख्यमंत्री ने किया बड़ी आर्थिक सहायता का ऐलान
हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं (Anuppur Building Collapse) व्यक्त कीं। उन्होंने ट्विटर (X) के माध्यम से जानकारी दी कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने सहायता राशि के निर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को कुल 9 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4 लाख, संबल योजना से 4 लाख और रेडक्रॉस से 1 लाख रुपये की राशि शामिल है।
घायलों के इलाज और मदद के निर्देश
मृतकों के साथ-साथ गंभीर रूप से घायल हुए नागरिकों के लिए भी सरकार ने मदद के हाथ (Anuppur Building Collapse) बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2-2 लाख रुपये और रेडक्रॉस से 50-50 हजार रुपये (कुल 2.50 लाख) की सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। स्थानीय प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त आदेश दिए गए हैं।



