Raipur Private Hospitals Notice : आयुष्मान योजना पर बड़ा खुलासा, रायपुर के नामी अस्पतालों ने किया इलाज से इनकार, सरकार ने थमाया नोटिस

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयुष्मान योजना को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने (Raipur Private Hospitals Notice) आया है। एक ओर सरकार योजना को सफल बता रही है, वहीं दूसरी ओर राजधानी के कई बड़े निजी अस्पताल मरीजों का इलाज करने से इंकार कर रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सदन में स्वीकार किया कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, श्री नारायणा हॉस्पिटल और बालगोपाल हॉस्पिटल सहित कई अस्पतालों के खिलाफ शिकायतें मिली हैं, जिन पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
सदन में उठा मुद्दा, मंत्री ने दिया जवाब (Raipur Private Hospitals Notice)
प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने योजना की स्थिति को लेकर विस्तृत सवाल उठाए। इस पर मंत्री ने बताया कि राज्य में लगभग 2.47 करोड़ लोग आयुष्मान योजना के तहत कार्डधारी हैं और 2024 से 2026 के बीच 22 लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है।
शिकायतों का आंकड़ा भी आया सामने
मंत्री ने बताया कि योजना से जुड़े अस्पतालों के खिलाफ अब तक 31 शिकायतें (Raipur Private Hospitals Notice) प्राप्त हुई हैं, जिन पर कार्रवाई की जा रही है। कुछ अस्पतालों द्वारा कार्डधारियों का इलाज करने से मना करने के मामले गंभीरता से लिए गए हैं और जांच जारी है।
फंडिंग और खर्च का ब्योरा
आयुष्मान योजना में खर्च का 60% हिस्सा केंद्र सरकार और 40% राज्य सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। सरकार का दावा है कि योजना के तहत लगातार उपचार और भुगतान की प्रक्रिया जारी है, लेकिन जमीनी स्तर पर आ रही शिकायतें चिंता बढ़ा रही हैं।
सरकार सख्त, जांच जारी
स्वास्थ्य मंत्री ने साफ किया कि मरीजों के अधिकारों से समझौता नहीं किया (Raipur Private Hospitals Notice) जाएगा। जो अस्पताल नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें योजना से बाहर भी किया जा सकता है।



