छत्तीसगढ़

Mungeli Bus Accident : मुंगेली में यात्रियों से भरी बस पलटी, खराब सड़क बनी हादसे की वजह; कई यात्री घायल

जिले में सड़क हादसे का एक मामला सामने (Mungeli Bus Accident) आया है, जहां यात्रियों से भरी एक बस खराब सड़क के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा जरहागांव थाना क्षेत्र के केशरूवा डीह गांव के पास हुआ, जिसमें बस में सवार कई यात्री घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार बस सड़क से गुजर रही थी, तभी रास्ते की जर्जर हालत के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क किनारे पलट गई। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर (Mungeli Bus Accident) निकालने में मदद की। इसके बाद Dial 112 की सहायता से घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि हादसे में करीब आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आई हैं। इनमें से दो यात्रियों को गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके की खराब सड़कों को लेकर नाराजगी (Mungeli Bus Accident) जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, जिसके कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन मरम्मत की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Related Articles

Back to top button