Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी, 69 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंचेगी सहायता राशि

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए चल रही महतारी वंदन योजना के तहत आज एक और किस्त जारी (Mahtari Vandan Yojana) की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डिजिटल माध्यम से योजना की राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस बार राज्य की 69 लाख से अधिक महिलाओं को योजना की किस्त का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान एक साथ राशि ट्रांसफर की जाएगी, जिससे पात्र महिलाओं के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंच सकेगी।
महतारी वंदन योजना के जरिए राज्य सरकार विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक मदद उपलब्ध करा रही है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना, उनके जीवन स्तर में सुधार लाना और परिवार के भीतर उनकी भागीदारी को बढ़ाना है।
सरकार का मानना है कि नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं को छोटे-मोटे घरेलू खर्चों (Mahtari Vandan Yojana) में मदद मिलती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सामाजिक असमानता को कम करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।
योजना से जुड़ी महिलाएं अपनी किस्त की जानकारी ऑनलाइन भी प्राप्त कर (Mahtari Vandan Yojana) सकती हैं। इसके लिए उन्हें महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भुगतान या आवेदन स्थिति से जुड़े विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद लाभार्थी क्रमांक या पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करते ही भुगतान की स्थिति स्क्रीन पर देखी जा सकती है।
राज्य सरकार का कहना है कि इस योजना के जरिए प्रदेश की बड़ी संख्या में महिलाओं को सीधा आर्थिक सहारा मिल रहा है और आगे भी इसे प्रभावी ढंग से जारी रखा जाएगा।



