Hemant Soren Baha Parv : पैतृक गांव नेमरा में ‘बाहा पर्व’ में शामिल हुए हेमंत सोरेन, ग्रामीणों संग की पूजा-अर्चना

झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren अपने पैतृक गांव Nemra में आयोजित पारंपरिक ‘बाहा पर्व’ में शामिल (Hemant Soren Baha Parv) हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचे और ग्रामीणों के साथ गांव स्थित जाहेर थान में पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने निवास स्थान से ग्रामीणों के साथ पदयात्रा करते हुए ‘बाहा पूजा’ के लिए जाहेर थान पहुंचे। यहां उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। परंपरा के अनुसार पूजा की विधि गांव के नाइके बाबा (पाहन) चैतन टुडू और कुडम नाइके बाबा (उप पाहन) छोटू बेसरा ने संपन्न कराई।
ढोल-मांदर की थाप पर स्वागत
मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने पर नेमरा और आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों में उत्साह का माहौल (Hemant Soren Baha Parv) देखने को मिला। परंपरा के अनुसार ग्रामीण ढोल-नगाड़े और मांदर की थाप के साथ मुख्यमंत्री के साथ जाहेर थान तक पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मांदर बजाकर ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया।
परिवार के साथ दो दिवसीय दौरा
मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी और विधायक Kalpana Soren के साथ दो दिवसीय दौरे पर नेमरा पहुंचे हैं। उनके गांव आने की खबर मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से आत्मीयता से मुलाकात की और सभी को ‘बाहा पर्व’ की शुभकामनाएं (Hemant Soren Baha Parv) दीं। उन्होंने कहा कि झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराएं राज्य की पहचान हैं और इन्हें सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है।



