Governor Ramen Deka Visit : राज्यपाल रमेन डेका ने किया अचानकमार टाइगर रिजर्व का दौरा, जंगल सफारी का लिया आनंद

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल Ramen Deka ने गुरुवार को मुंगेली जिले (Governor Ramen Deka Visit) के प्रसिद्ध Achanakmar Tiger Reserve का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जंगल सफारी का आनंद लिया और वनांचल की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की। राज्यपाल ने प्राकृतिक वातावरण में वन्य जीवों के संरक्षण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
दौरे के दौरान राज्यपाल ने आदिवासी अंचल की महिलाओं द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों की भी सराहना की। उन्होंने बैगा और गोंड जनजाति की पारंपरिक ट्राइबल पेंटिंग्स और स्थानीय हस्तशिल्प को विशेष रूप से पसंद किया और उनकी कला की प्रशंसा की।
राज्यपाल डेका ने सिहावल क्षेत्र में वन्य जीव संरक्षण को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश (Governor Ramen Deka Visit) दिए। इसके साथ ही उन्होंने जंगली हाथियों के प्रशिक्षण और प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर अधिकारियों ने राज्यपाल को बताया कि यह क्षेत्र हिरण, हाथी और टाइगर सहित कई वन्य जीवों का प्रमुख आवास है। साथ ही मुंगेली जिले का सिहावल क्षेत्र मनियारी नदी का उद्गम स्थल भी माना जाता है।
दौरे के दौरान मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार ने राज्यपाल को जनजातीय कला पर आधारित स्मृति चिन्ह और प्राकृतिक कोसे से निर्मित शॉल भेंट कर सम्मानित (Governor Ramen Deka Visit) किया। इस अवसर पर फील्ड डायरेक्टर अभिषेक सिंह, एडीसी ओम भविष्यकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, डीडी एटीआर यू.आर. गणेशन, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



