स्वास्थ्य

Olive Oil Lemon Shot Benefits : जैतून का तेल और नींबू के शॉट्स: क्या सच में शरीर की गंदगी साफ करते हैं? जानिए डॉक्टर की राय

सोशल मीडिया पर इन दिनों जैतून का तेल और नींबू के शॉट्स पीने का ट्रेंड तेजी से वायरल (Olive Oil Lemon Shot Benefits) हो रहा है। कई लोग इसे शरीर को डिटॉक्स करने और पाचन सुधारने का आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं। लेकिन क्या सच में इससे शरीर की गंदगी साफ हो जाती है? इस पर डॉक्टरों की राय थोड़ी अलग है।

https://youtu.be/ZcnF5-ZJ3CM

आयुर्वेदिक विशेषज्ञ Dr. Chanchal Sharma के अनुसार कोई भी घरेलू नुस्खा हर व्यक्ति के लिए समान रूप से फायदेमंद नहीं होता। इसलिए ऐसे ट्रेंड को अपनाने से पहले शरीर की प्रकृति और स्वास्थ्य स्थिति को समझना जरूरी है।

क्या शरीर में सच में “गंदगी” जमा होती है?

डॉक्टरों के मुताबिक शरीर में जमा होने वाले अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने के लिए लिवर, किडनी और पाचन तंत्र पहले से ही काम करते हैं। आयुर्वेद में इन्हें “आम” कहा जाता है। जैतून का तेल और नींबू पाचन को बेहतर बना सकते हैं, लेकिन इससे पूरे शरीर की सफाई हो जाती है, ऐसा कहना सही नहीं है।

जैतून का तेल और नींबू के शॉट्स के संभावित फायदे

1. पाचन तंत्र में सुधार

नींबू में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाचन एंजाइम को सक्रिय (Olive Oil Lemon Shot Benefits) करते हैं। वहीं जैतून का तेल आंतों को लुब्रिकेट करता है, जिससे कब्ज में राहत मिल सकती है।

2. लिवर को सपोर्ट

कुछ लोग इसे लिवर क्लीन करने वाला ड्रिंक मानते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह सीधे लिवर को साफ नहीं करता, बल्कि पाचन सुधारकर शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलने में मदद कर सकता है।

3. हार्मोनल संतुलन

जैतून के तेल में मौजूद हेल्दी फैट हार्मोनल संतुलन में मदद करता है। खासकर महिलाओं के लिए यह त्वचा और प्रजनन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है।

4. वजन नियंत्रण में सहायक

नियमित व्यायाम और संतुलित आहार के साथ लेने पर यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?

जिन लोगों को एसिडिटी या गैस्ट्रिक समस्या है

जिन्हें पित्त दोष ज्यादा रहता है

जिन्हें फैटी फूड से पेट दर्द या उल्टी होती है

खाली पेट ज्यादा मात्रा में लेने से जलन, दस्त या पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

https://youtu.be/jkphJN_HlQY

डॉक्टर की सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी आयुर्वेदिक या घरेलू उपाय को नियमित रूप से अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर (Olive Oil Lemon Shot Benefits) लेनी चाहिए। शरीर की प्रकृति के अनुसार ही ऐसे नुस्खे अपनाना सुरक्षित रहता है।

Related Articles

Back to top button