दुनियाराजनीति

Tarique Rahman : यूनुस सरकार में एनएसए रहे खलीलुर रहमान बने बांग्लादेश के विदेश मंत्री, पीएम तारिक रहमान ने किया विभागों का बंटवारा

बांग्लादेश की नई सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर (Tarique Rahman) दिया है। इस दौरान मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) रह चुके खलीलुर रहमान को देश का नया विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह उनका पहला बड़ा प्रशासनिक फैसला माना जा रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=DJlcOyLuBCA

प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने मंगलवार को अपने पद की शपथ ली थी और उनके साथ 49 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ग्रहण किया था। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की 20 वर्षों बाद सत्ता में वापसी हुई है, जिसे देश की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। नई सरकार में विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी खलीलुर रहमान को दी गई है, जबकि बीएनपी की वरिष्ठ नेता और अंतरराष्ट्रीय मामलों की उपसमिति की सदस्य रह चुकी शमा उबैद को विदेश राज्यमंत्री बनाया गया है।

सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने रक्षा मंत्रालय सहित तीन महत्वपूर्ण विभाग अपने पास (Tarique Rahman) रखे हैं। बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को ग्रामीण विकास और सहकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पार्टी की स्थायी समिति के सदस्य आमीर खासरू महमूद चौधरी को वित्त और योजना मंत्रालय सौंपा गया है। इसके अलावा बीएनपी के संयुक्त महासचिव सलाउद्दीन अहमद को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

60 वर्षीय तारिक रहमान पहली बार बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने हैं और वे पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं। गौरतलब है कि छात्र आंदोलन के बाद 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार को सत्ता से हटना पड़ा था। इसके बाद 12 फरवरी को हुए आम चुनाव में बीएनपी ने दो-तिहाई बहुमत हासिल कर सरकार बनाई।

https://www.youtube.com/watch?v=QfFeGsF_IWk

नई सरकार के गठन के साथ ही अब बांग्लादेश की विदेश नीति, सुरक्षा और आर्थिक दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना जताई (Tarique Rahman) जा रही है। खलीलुर रहमान की नियुक्ति को विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अनुभव का लाभ उठाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button