Stock Market Highlights : बाजार में आया बूम, सेंसेक्स 650 अंक उछलकर बंद, निफ्टी 25,600 के पार

घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी देखने (Stock Market Highlights) को मिली। कारोबारी सत्र के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 650.39 अंक उछलकर 83,277.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 211.65 अंकों की मजबूती के साथ 25,682.75 के स्तर पर पहुंच गया और 25,600 के अहम स्तर के ऊपर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान चुनिंदा दिग्गज शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांकों को सहारा मिला। हालांकि, व्यापक बाजार का प्रदर्शन मुख्य सूचकांकों की तुलना में कमजोर रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में सीमित तेजी देखी गई।
सेक्टोरल आधार पर पावर और बैंकिंग शेयरों में जोरदार (Stock Market Highlights) खरीदारी रही। पावर, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, इंफ्रा, कैपिटल गुड्स और एनर्जी इंडेक्स में 1 से 2 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर, ऑटो और मीडिया सेक्टर दबाव में रहे, जहां 0.5 से 1 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई।
निफ्टी के टॉप गेनर्स में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, अडानी एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक शामिल रहे। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, आयशर मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा निफ्टी के टॉप लूजर्स में रहे।
विस्तृत बाजार की बात करें तो निफ्टी मिडकैप इंडेक्स करीब 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग सपाट रहा। कुल मिलाकर बाजार में सेक्टोरल स्तर पर मिश्रित रुख देखने को मिला।
उधर, भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बिना किसी बड़े बदलाव के 90.66 (प्रोविजनल) पर बंद (Stock Market Highlights) हुआ। फॉरेक्स ट्रेडर्स के मुताबिक घरेलू इक्विटी में आई मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को सपोर्ट मिला, हालांकि विदेशी फंड के आउटफ्लो और डॉलर की मजबूती ने इसकी तेजी को सीमित कर दिया।



