छत्तीसगढ़राजनीति

BJP National President Nitin Nabin : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित नितिन नबीन को सीएम समेत सभी नेताओं ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (BJP National President Nitin Nabin) के रूप में नितिन नबीन के निर्वाचित होने पर प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ व्यक्त की जा रही हैं।

https://youtu.be/Q4JpTYnIrkM

छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी के रूप में आपकी सटीक रणनीति और सुदृढ़ संगठनात्मक दक्षता के चलते भाजपा ने प्रदेश में संगठन को नई धार दी। आपके नेतृत्व में पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के कुशासन को निर्णायक रूप से उखाड़ फेंकते हुए ऐतिहासिक प्रचंड बहुमत प्राप्त किया। यही संगठनात्मक मजबूती आगे चलकर लोकसभा चुनाव 2024 और स्थानीय निकाय चुनावों में भी अभूतपूर्व विजय का आधार बनी।

आपकी कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता यह रही है कि बूथ स्तर से लेकर प्रदेश (BJP National President Nitin Nabin) नेतृत्व तक कार्यकर्ताओं में विश्वास, अनुशासन और कर्तव्यबोध स्थापित करने का निरंतर प्रयास किया गया।

इसी कारण पार्टी में एक मजबूत, समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता वर्ग तैयार हुआ, जिसने हर चुनावी चुनौती को अवसर में बदल दिया। आपके संगठनात्मक कौशल ने भाजपा को प्रदेश में एक सशक्त और संगठित शक्ति के रूप में नए आयाम तक पहुंचाया।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आपका अनुभव, ऊर्जा और संगठन कौशल भाजपा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा तथा जनसेवा, विकास और राष्ट्रनिर्माण की हमारी विचारधारा को और अधिक प्रभावी बनाएगा।

आपके इस नए दायित्व के माध्यम से देशभर में पार्टी की विचारधारा और जन-हितैषी नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा और जनता तक सरकार की उपलब्धियाँ और योजनाएँ अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी।

https://youtu.be/WF_iCi_-HQM

प्रदेश के कार्यकर्ता यह मानते हैं कि आपके नेतृत्व में भाजपा और भी मजबूत होगी और आगामी चुनावों में पार्टी नई सफलता के कीर्तिमान स्थापित करेगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आपकी रणनीति, अनुशासन और संगठन कौशल ने प्रदेश को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाया है और जनता में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ाया है। (BJP National President Nitin Nabin) आपको इस नए दायित्व के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं सफल, यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएँ।

Related Articles

Back to top button