मध्यप्रदेश

MP Police Achievement : IPS सर्विस मीट में बोले CM मोहन यादव, नक्सल मुक्त MP पुलिस की बड़ी उपलब्धि

लंबे समय तक जिन चुनौतियों को सबसे कठिन माना जाता रहा, अब वही राज्य की सबसे बड़ी उपलब्धि (MP Police Achievement) के रूप में गिनी जा रही हैं। मंच से दिया गया संदेश सिर्फ तारीफ तक सीमित नहीं था, बल्कि आने वाले वक्त के लिए एक स्पष्ट दिशा भी तय करता नजर आया।

https://youtu.be/w66toFnG6ms

राजधानी में आयोजित आईपीएस सर्विस मीट के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस के कार्यों की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य में संगठित अपराध के लिए कोई जगह नहीं है, और जो काम कभी असंभव माना जाता था- नक्सलवाद का खात्मा – उसे पुलिस बल ने कर दिखाया है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सभी विभागों का अपना (MP Police Achievement) महत्व है, लेकिन पुलिस विभाग की भूमिका सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण होती है। सीमित संसाधनों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और लगातार ड्यूटी के दबाव के बावजूद पुलिसकर्मी जिस अनुशासन और समर्पण के साथ काम करते हैं, वह अपने आप में मिसाल है।

नक्सलवाद पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था, जब राज्य से नक्सल मूवमेंट का पूरी तरह समाप्त होना असंभव माना जाता था। लेकिन पुलिस अधिकारियों और जवानों ने इस चुनौती को स्वीकार किया और उसे सफलता में बदल दिया। उन्होंने इसे मध्य प्रदेश पुलिस की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए पूरे बल को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी मध्य प्रदेश पुलिस की भूमिका को रेखांकित (MP Police Achievement) किया। उन्होंने कहा कि नए कानूनों को ज़मीन पर उतारने में राज्य पुलिस देश के सामने एक आदर्श के रूप में उभरी है। सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के जरिए राष्ट्रविरोधी और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=32K1xKVM8Ho

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मध्य प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। पुलिस को पहले से ही सजग रहकर अपराध पर लगाम लगानी होगी, ताकि किसी भी तरह की अशांति फैलाने का अवसर न मिले।

यह आईपीएस सर्विस मीट पुलिस अधिकारियों के बीच समन्वय बढ़ाने, अनुभव साझा करने और आधुनिक चुनौतियों से निपटने की रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री के संबोधन से पुलिस बल में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button