छत्तीसगढ़

Common Facility Centre Project : नवा रायपुर में सीएफसी निर्माण को केंद्र की पहली किस्त मंजूर, टेक हब विकसित करने की बड़ी पहल

नवा रायपुर के सेक्टर-22 में प्रस्तावित कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने पहली किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी है (Common Facility Centre Project)। 22.50 करोड़ रुपये की यह राशि मॉडिफाइड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर्स (ईएमसी 2.0) योजना के तहत स्वीकृत की गई है। परियोजना का क्रियान्वयन नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (एनआरएएनवीपी) करेगा।

https://youtu.be/F9poNQALsdo

वहीं, मूल्यांकन और निगरानी की जिम्मेदारी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) को सौंपी गई है, जिसने पहली किस्त की अनुशंसा की थी। राशि जारी होने से नवा रायपुर को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और आईटी हार्डवेयर हब के रूप में विकसित करने की दिशा में मजबूत बढ़त मिलेगी (Common Facility Centre Project)। कॉमन फैसिलिटी सेंटर के माध्यम से उद्योगों को साझा अधोसंरचना, तकनीकी सेवाएं, परीक्षण और नवाचार से जुड़े संसाधन मिलेंगे, जिससे निवेश और रोजगार दोनों को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय राज्य में औद्योगिक विकास और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया के विजन को साकार करने में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर को अत्याधुनिक औद्योगिक और तकनीकी शहर के रूप में विकसित करना प्राथमिकता है।

ईएमसी 2.0 योजना के अंतर्गत स्थापित होने वाला यह कॉमन फैसिलिटी सेंटर न केवल निवेशकों का भरोसा बढ़ाएगा, बल्कि विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को मजबूत आधार प्रदान करेगा (Common Facility Centre Project)। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रति आभार जताया।

3.23 एकड़ भूमि पर होगा निर्माण

सीएफसी सेक्टर-22 में 3.23 एकड़ भूमि पर विकसित होगा। कुल लागत 108.43 करोड़ रुपये है, जिसमें से 75 करोड़ रुपये केंद्र सरकार वहन करेगी, जबकि शेष 33.43 करोड़ रुपये राज्य सरकार देगी। भूमि की उपलब्धता नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा सुनिश्चित की गई है।

https://youtu.be/Nq4jC96Pj2M

उद्योग और स्टार्टअप्स को मिलेंगी उन्नत सुविधाएं

अधिकारियों के अनुसार सीएफसी इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग को बढ़ावा देने के लिए साझा और अनुकूल वातावरण तैयार करेगा। यहां प्रिंटेड सर्किट बोर्ड प्रोटोटाइपिंग, थ्री-डी प्रिंटिंग, EMC परीक्षण और वुड वर्कशॉप जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह सेंटर सेमीकंडक्टर, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स, LED लैंप, सोलर चार्ज कंट्रोलर, इलेक्ट्रिक वाहन समाधान, ऑटोमेशन समाधान और SCADA पैनल जैसी इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन इकाइयों को लैब और परीक्षण सेवाएं प्रदान करेगा। यह केंद्र क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माताओं और स्टार्टअप्स के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन बिंदु साबित होगा।

Related Articles

Back to top button