मध्यप्रदेश

Khandwa Air Ambulance : CM मोहन यादव की पहल पर पीएमश्री एयर एम्बुलेंस से ताराबाई को उच्च स्तरीय इलाज के लिए इंदौर भेजा

गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को बड़े शहरों के अस्पतालों में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए शुरू की गई पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा प्रदेश (Khandwa Air Ambulance) में जीवनरक्षक साबित हो रही है। इसी सेवा के तहत मंगलवार सुबह खंडवा जिले के पंधाना विकासखंड के ग्राम शाहपुरा निवासी 73 वर्षीय श्रीमती ताराबाई पति बलराम को खंडवा हवाई पट्टी से एयर एम्बुलेंस के माध्यम से इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल भेजा गया, जहाँ उनका उच्च स्तरीय उपचार किया जाएगा।

https://youtu.be/nkcpm-K9HL0

ताराबाई के साथ उनके परिजन लक्ष्मण ओसवाल भी इंदौर गए। परिजनों ने कहा कि गंभीर हालत में समय पर एयर एम्बुलेंस मिलने से उपचार का बड़ा रास्ता खुला है। उन्होंने इस निशुल्क सुविधा के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान खंडवा महापौर अमृता अमर यादव और मुकेश तन्वे भी मौजूद रहे।

रीढ़ की चोट के कारण लकवा, इसलिए भेजी गई इंदौर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि ताराबाई की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट थी और वह लकवा ग्रस्त हो गई थीं। उनकी हालत को देखते हुए विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता थी, इसलिए उन्हें एयर एम्बुलेंस से इंदौर रेफर किया गया, ताकि उन्हें समय पर बेहतर मेडिकल सुविधाएं मिल सकें।

https://youtu.be/Erzjdq8rDww

आयुष्मान और गैर-आयुष्मान मरीजों के लिए सेवा उपलब्ध

सीएमएचओ डॉ. जुगतावत ने बताया कि पीएमश्री एयर एम्बुलेंस (Khandwa Air Ambulance) के माध्यम से आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को राज्य के भीतर और बाहर स्थित सूचीबद्ध अस्पतालों में निशुल्क भेजा जाता है। वहीं, गैर-आयुष्मान कार्डधारक नागरिकों के लिए राज्य के भीतर सरकारी अस्पतालों तक नि:शुल्क सेवा, और राज्य के बाहर भेजे जाने पर अनुमोदित दरों पर सशुल्क सेवा उपलब्ध है। एयर एम्बुलेंस संचालन के दौरान सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, अस्पताल अधीक्षक डॉ. रंजीत बड़ोले, नोडल अधिकारी एयर एम्बुलेंस डॉ. दीपशिखा इवने सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button