छत्तीसगढ़

Bijapur CRPF Camp Visit : नक्सल बेल्ट के बीच विजय शर्मा का साहसिक दौरा, जवानों संग साझा किया शांति का संदेश

Bijapur CRPF Camp Visit : बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल स्थित नंबी ग्राम में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा (Bijapur CRPF Camp Visit) शुक्रवार को पहुंचे, जहां उन्होंने 196वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कैंप में तैनात जवानों से मुलाकात की। शर्मा ने नक्सल अभियानों के दौरान जवानों द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

https://youtu.be/b44mIm5iYlw

नक्सल मोर्चे पर जवानों के योगदान की सराहना

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात सुरक्षा बलों ने न केवल हिंसा पर अंकुश लगाया है, बल्कि जनता के बीच शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाने का भी कार्य किया है। उन्होंने जवानों से बातचीत करते हुए नक्सल अभियान के दौरान आने वाली चुनौतियों की जानकारी ली और कहा कि राज्य में स्थायी शांति स्थापना के लिए उनकी भूमिका सबसे अहम है।

शर्मा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तैयार की गई संवेदनशील पुनर्वास नीति से अब कई भटके युवा मुख्यधारा में लौट रहे हैं, जिसमें सशस्त्र बलों का सहयोग अत्यंत सराहनीय है।

‘एक पेड़ मां के नाम’ से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (Bijapur CRPF Camp Visit) ने कैंप परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने जवानों से कहा कि जिस तरह वे समाज की सुरक्षा में योगदान दे रहे हैं, उसी तरह प्रकृति की रक्षा में भी उनका यह कदम प्रेरणादायक है।

https://youtu.be/Ka8i0TUrhRM

वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक चौतराम अटामी, जिला पंचायत सदस्य शंकरैया माड़वी, जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा तेलम, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, डीएफओ रंगानाथन रामकृष्णन वाय सहित बड़ी संख्या में जवान और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री की यह यात्रा (Bijapur CRPF Camp Visit) नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास और विकास का संदेश लेकर आई, जिससे सुरक्षा बलों के मनोबल में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई।

Related Articles

Back to top button