71st National Film Awards 2025: शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी को पहली बार नेशनल अवॉर्ड, मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के सम्मान

71st National Film Awards 2025: शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी को पहली बार नेशनल अवॉर्ड, मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के सम्मान

71st National Film Awards 2025

71st National Film Awards 2025

71st National Film Awards 2025 : भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का 71वां संस्करण इस बार खास रहा। राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न श्रेणियों में चयनित कलाकारों और फिल्मकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के दिग्गज सितारे मौजूद रहे।

पहली बार नेशनल अवॉर्ड लेकर खुश दिखे शाहरुख और रानी

करीब तीन दशक से इंडस्ट्री पर राज कर रहे शाहरुख खान को ‘जवान’ में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। वहीं, रानी मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (71st National Film Awards 2025) के खिताब से नवाजा गया। दोनों सितारों को पहली बार यह सम्मान मिला, जिससे समारोह की शान और बढ़ गई।

विक्रांत मैसी और 12वीं फेल की जीत

युवा अभिनेता विक्रांत मैसी को फिल्म ‘12वीं फेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। इसी फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का सम्मान भी दिया गया।

मोहनलाल को मिला सबसे बड़ा सम्मान

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड (71st National Film Awards 2025) दिया गया। इस घोषणा के बाद पूरे हॉल में तालियां गूंज उठीं।

विजेताओं की मुख्य सूची

बेस्ट फीचर फिल्म – 12th फेल

बेस्ट हिंदी फिल्म – कटहल – ए जैकफ्रुट मिस्ट्री

बेस्ट एक्टर – शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल)

बेस्ट एक्ट्रेस – रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)

बेस्ट पॉपुलर फिल्म – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

बेस्ट डायरेक्शन – सुदीप्तो सेन (द केरल स्टोरी)

बेस्ट कोरियोग्राफी – ढिंढोरा बाजे रे (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी – द केरल स्टोरी

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर – शिल्पा राव (छलिया, जवान)

बेस्ट मेल सिंगर – प्रेमिस्थुन्ना (बेबी, तेलुगु)

बेस्ट मेकअप/कॉस्ट्यूम डिजाइन – सैम बहादुर

स्पेशल मेंशन – एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर – एम.आर. राधाकृष्णन)

बेस्ट साउंड डिजाइन – एनिमल (हिंदी)

बेस्ट एक्शन डायरेक्शन – हनु-मैन (तेलुगु)

बेस्ट लिरिक्स – बलगम (तेलुगु)

क्षेत्रीय फिल्मों का जलवा

बेस्ट तेलुगु फिल्म – भगवंत केसरी

बेस्ट तमिल फिल्म – पार्किंग

बेस्ट गुजराती फिल्म – वश

बेस्ट कन्नड़ फिल्म – द रे ऑफ होप

बेस्ट फिल्म क्रिटिक – उत्पल दत्ता (असम)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed