देश

Surya Grahan 2025 : जानें किस राशि और नक्षत्र में लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या असर डालेगा सभी राशियों पर

Surya Grahan 2025 : 21 सितंबर 2025 को इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। खगोल विज्ञान की दृष्टि से यह घटना बेहद खास है, वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका सीधा असर सभी राशियों और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर देखने को मिलता है। आइए विस्तार से जानें कि यह सूर्य ग्रहण किस राशि और नक्षत्र में लगेगा और कौन सी राशियां होंगी लाभान्वित तथा किन्हें सावधान रहने की जरूरत है।

https://navpradesh.com/gariband-naxal-encounter/

सूर्य ग्रहण किस राशि और नक्षत्र में लगेगा?

इस बार का सूर्य ग्रहण कन्या राशि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में होगा।

ग्रहण के समय सूर्य, चंद्रमा और बुध एक साथ कन्या राशि में रहेंगे।

इस दिन बुधादित्य योग भी बन रहा है, जो विशेष परिणाम देने वाला माना जाता है।

अन्य ग्रह (Surya Grahan 2025) स्थिति –

शनि – मीन राशि

गुरु – मिथुन राशि

मंगल – तुला राशि

शुक्र और केतु – सिंह राशि

राहु – कुंभ राशि

इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025) सकारात्मक फल देने वाला साबित हो सकता है।

करियर और आर्थिक क्षेत्र में उन्नति मिलेगी।

नए अवसर और आय के स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।

सेहत संतुलित रहेगी और ऊर्जा बनी रहेगी।

पारिवारिक रिश्तों में गलतफहमियां दूर हो सकती हैं।

आध्यात्मिकता और ध्यान-योग की ओर रुझान बढ़ेगा।

https://www.youtube.com/watch?v=Pm3OihFTDmE

इन राशियों को रहना होगा सतर्क

वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि (Surya Grahan 2025) के जातकों को इस दौरान थोड़ा सावधान रहना चाहिए।

स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

परिवार या रिश्तों में मतभेद की स्थिति बन सकती है।

मेहनत के अनुरूप फल न मिलने से निराशा हो सकती है।

धन और निवेश से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें।

उपाय के रूप में सूर्य मंत्रों का जाप, ध्यान और सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button