Chhattisgarh Flood Relief : गुजरात और ओडिशा से मिले सहयोग से छत्तीसगढ़ को राहत…बस्तर संभाग के प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद…

Chhattisgarh Flood Relief : गुजरात और ओडिशा से मिले सहयोग से छत्तीसगढ़ को राहत…बस्तर संभाग के प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद…

Chhattisgarh Flood Relief

Chhattisgarh Flood Relief

Chhattisgarh Flood Relief : छत्तीसगढ़ में आई बाढ़ आपदा के बीच अन्य राज्यों से मिल रहा सहयोग आपसी संवेदनशीलता और साझी जिम्मेदारी की मिसाल बन रहा है। गुजरात और ओडिशा सरकार ने त्वरित पहल करते हुए छत्तीसगढ़ के लिए ₹5-5 करोड़ की राहत राशि उपलब्ध कराई है।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने इस मदद के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री  भूपेंद्र पटेल और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी का आभार(Chhattisgarh Flood Relief) व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग बस्तर संभाग के प्रभावित परिवारों के लिए न सिर्फ त्वरित राहत सुनिश्चित करेगा, बल्कि आपदा प्रबंधन की क्षमता को भी और मज़बूती देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट के समय इस तरह का व्यावहारिक समर्थन केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह राज्यों के बीच परस्पर सहयोग और भरोसे को और गहरा करता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार(Chhattisgarh Flood Relief) और यहाँ की जनता इस सहयोग को कभी नहीं भूलेगी और इसके लिए हृदय से आभारी है।

राज्य सरकार का मानना है कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में राज्यों के बीच इस तरह का समन्वय भविष्य में भी राहत और पुनर्वास के कार्यों को तेज़ी देने में सहायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed