IVF Success Rate India : IVF कितनी बार कर सकते हैं…? सही उम्र क्या है और क्या पीरियड्स बंद होने के बाद भी संभव है प्रेग्नेंसी…?

IVF Success Rate India : IVF कितनी बार कर सकते हैं…? सही उम्र क्या है और क्या पीरियड्स बंद होने के बाद भी संभव है प्रेग्नेंसी…?

IVF Success Rate India

IVF Success Rate India

IVF Success Rate India : IVF यानी इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन उन महिलाओं और कपल्स के लिए वरदान साबित हुआ है, जिन्हें प्राकृतिक रूप से संतान सुख नहीं मिल पा रहा। तकनीक के एडवांस होने की वजह से अब भारत में IVF आसानी और सुरक्षित तरीके से कराया जा सकता है। लेकिन अक्सर महिलाओं के मन में ये सवाल रहते हैं कि IVF कितनी बार कराया जा सकता है, इसकी सही उम्र क्या है और क्या पीरियड्स बंद होने के बाद भी IVF के ज़रिए बच्चा संभव है?

कितनी बार IVF कराया जा सकता है?

विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य तौर पर 3 से 4 बार तक IVF कराया जा सकता है। अगर पहला प्रयास सफल नहीं होता, तो महिला 2 या 3 बार और कोशिश कर सकती है। कई बार सही डॉक्टर, बेहतर लैब सुविधाएं और एडवांस तकनीक IVF की सफलता दर को बढ़ा देते हैं।

IVF कराने की सही उम्र

डॉ. आस्था गुप्ता (सीनियर IVF कंसल्टेंट) के अनुसार:

IVF कराने की निचली उम्र सीमा 20–21 साल मानी जाती है।

IVF की आम ज़रूरत 25 से 40–45 साल तक की महिलाओं में ज़्यादा होती है।

एथिकली IVF(IVF Success Rate India) की अपर लिमिट 50 साल मानी गई है, क्योंकि उसके बाद मां और बच्चे की हेल्थ से जुड़े रिस्क बढ़ जाते हैं।

हालांकि 2016 में दिल्ली में एक 63 साल की महिला का IVF सफल हुआ था, जो बताता है कि तकनीक काफी एडवांस हो चुकी है।

क्या पीरियड्स बंद होने के बाद IVF संभव है?

आज IVF तकनीक इतनी आगे बढ़ चुकी है कि पीरियड्स बंद होने के बाद भी IVF कराया जा सकता है।

कई महिलाओं के पीरियड्स 40–43 साल की उम्र में ही बंद हो जाते हैं।

ऐसे मामलों में डोनर एग (अंडाणु) की मदद से IVF किया जा सकता है और सफल प्रेग्नेंसी मिल सकती है।

IVF कब कराना चाहिए?

सामान्यत: कपल्स को सलाह दी जाती है कि शादी के बाद 2–3 साल तक नेचुरल प्रयास करें।

अगर दवाइयों या IUI (इंट्रायूटेरिन इंसेमिनेशन) से भी परिणाम न मिले, तब IVF की ओर जाना सही रहता है।

IVF खासकर उन मामलों में ज़रूरी होता है जहां फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक हो, स्पर्म काउंट कम हो या अन्य मेडिकल(IVF Success Rate India) कारण हों।

क्यों बढ़ रही है IVF की ज़रूरत?

आजकल करियर, देर से शादी और बेबी प्लानिंग के चलते महिलाएं 30–35 साल के बाद ही मां बनना चाहती हैं। यही कारण है कि 40–50 साल तक भी IVF कराने की ज़रूरत तेज़ी से बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed