Saroja Devi Death :दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी का 87 साल की उम्र में निधन...

Saroja Devi Death :दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी का 87 साल की उम्र में निधन…

Veteran actress B Saroja Devi passes away at the age of 87

Saroja Devi Death

दक्षिण भारतीय सिनेमा की महान अभिनेत्री बी सरोजा देवी का 87 वर्ष की उम्र में निधन। उन्होंने चार भाषाओं में 200 से अधिक फिल्मों में यादगार अभिनय किया।

बेंगलुरु, 15 जुलाई। Saroja Devi Death : दक्षिण भारत की दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी का सोमवार को 87 साल की उम्र में निधन हो गया। बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित अपने निवास पर आयु संबंधी बीमारियों के कारण उनका निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर में कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में लगभग 200 से ज्यादा फिल्में की (Saroja Devi Death)थीं। सरोजा देवी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1955 में सिर्फ 17 साल की छोटी सी उम्र में की थी। उनकी पहली फिल्म कन्नड़ सिनेमा की क्लासिक फिल्म ‘महाकवि कालिदास’ थी।

एमजी रामचंद्रन (एमजीआर) के साथ उन्होंने 48 फिल्मों में काम किया और उनकी पहली ही फिल्म 1958 में आई नादोदी मन्नान ने सरोजा देवी को रातोंरात सुपरस्टार बना (Saroja Devi Death)दिया। तमिल फिल्म उद्योग में उन्हें ‘कन्नड़थु पैंगली’ (कन्नड़ का तोता) कहकर सम्मानित किया गया।

अपने नायकों के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री ने उन्हें उस समय के सुपरस्टारों एमजीआर, शिवाजी गणेशन, जेमिनी गणेशन और राजकुमार से लेकर एनटी रामा राव (एनटीआर) की पसंदीदा (Saroja Devi Death)थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर उन्हें भारतीय सिनेमा और संस्कृति का एक अनुकरणीय प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके विविध अभिनय ने पीढ़ियों तक अमिट छाप छोड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed