दुनियादेश

Shankar Bhagwan Chant Abroad : कनाडा के दीक्षांत समारोह में गूंजा ‘शंकर भगवान की जय!’…भारतीय छात्र राहुल छिल्लर ने लहराया सनातन का परचम…देखें Video…

सास्काटून (कनाडा),  24 जून| Shankar Bhagwan Chant Abroad : विदेशी धरती पर गूंजे देवों के देव महादेव के जयकारे — कनाडा के सस्केचेवान पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान भारतीय छात्र राहुल छिल्लर ने मंच से माइक थामते हुए जोश से नारा लगाया, “शंकर भगवान की जय!” और वह पल इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो गया।

स्टेज से सीधे शिव की स्तुति

कॉन्वोकेशन का औपचारिक माहौल, दर्जनों छात्र-छात्राएं, प्रोफेसर और कैमरे की निगाहें — इस सबके बीच जब राहुल का नाम पुकारा गया, उन्होंने डिग्री (Shankar Bhagwan Chant Abroad)ली और फिर मंच पर खड़े होकर माइक के पास बोल पड़े

https://navpradesh.com/martyr-akash-rao-giripunje/

शंकर भगवान की जय!”

वो केवल जयकारा नहीं था — वो एक गर्व था, एक आस्था का उबाल, जो हज़ारों मील दूर भी कम नहीं पड़ा। राहुल के इस आत्मविश्वास से वहां मौजूद भारतीय छात्र भी झूम उठे और जयकारों की गूंज से पूरा हॉल गूंज उठा।

सोशल मीडिया पर “सनातन स्वैग” का महादंगल

राहुल छिल्लर का यह वीडियो अब इंटरनेट पर भारतीय अस्मिता का प्रतीक बन चुका (Shankar Bhagwan Chant Abroad)है।

इंस्टाग्राम, ट्विटर (X), फेसबुक पर यह वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है।

लोगों ने राहुल को “सास्काटून का शिवभक्त”, “कनाडा वाला कांवरिया” और “सनातन के ब्रांड एंबेसडर” तक कह दिया है।

यूजर्स के कमेंट्स:

“भाई तूने तो कॉन्वोकेशन को कांवर यात्रा बना दिया।”

“अब सस्केचेवान में शिवरात्रि की छुट्टी डिक्लेयर करो।”

“जैसे भारत में विदेशी गाने बजते हैं, वैसे अब विदेश में भारतीय नारे गूंजेंगे।”

https://www.youtube.com/shorts/rodVir-6zxA

आस्था की आवाज़, ग्लोबल इम्पैक्ट

राहुल का यह साहसिक कृत्य सिर्फ एक व्यक्तिगत आस्था का इज़हार नहीं था — यह ग्लोबल इंडियन कल्चर की खुली अभिव्यक्ति (Shankar Bhagwan Chant Abroad)थी। इससे साफ होता है कि जहां भी भारतीय हैं, वहां सनातन संस्कृति की झलक ज़रूर मिलेगी।

View this post on Instagram

A post shared by Logkyakahenge (@log.kya.kahenge)

Related Articles

Back to top button