Sai Shardadham Tourism: मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर शारदाधाम बना आधिकारिक पर्यटन स्थल…अब मिलेगा नया दर्जा…

Sai Shardadham Tourism: मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर शारदाधाम बना आधिकारिक पर्यटन स्थल…अब मिलेगा नया दर्जा…

जशपुर, 19 जून| Sai Shardadham Tourism : छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर बसे प्रसिद्ध धार्मिक और प्राकृतिक स्थल शारदाधाम को अब राज्य के चिन्हित पर्यटन स्थलों की सूची में आधिकारिक रूप से शामिल कर लिया गया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष निर्देश पर लिया गया है, जिसे छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने परिपत्र जारी कर औपचारिक रूप प्रदान किया।

श्रद्धा, शिक्षा और प्रकृति का अद्भुत संगम – शारदाधाम

जशपुर जिले के दुलदुला ब्लॉक स्थित शारदाधाम न सिर्फ विद्यादायिनी माँ सरस्वती का भव्य मंदिर है, बल्कि यह जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क कोचिंग, भोजन और आवास देने वाली एक समाजसेवी पहल भी है।

शारदाधाम समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंह के (Sai Shardadham Tourism)अनुसार, यह संस्था श्रद्धालुओं के सहयोग से बच्चों की शिक्षा और जीवन सुधार के लिए कार्य कर रही है।

मंदिर का निर्माण दोनों राज्यों के हजारों श्रमदानियों के सहयोग से हुआ है।

इसका आर्किटेक्चर झारखंड के प्रसिद्ध लचलागढ़ हनुमान मंदिर से प्रेरित है।

प्राकृतिक सुंदरता में बसा पावन धाम

शारदाधाम जशपुर से 30 किमी दूर, घने जंगलों और गिरमा नदी के मनोरम किनारे पर स्थित है।

यहां की शांत और आध्यात्मिक ऊर्जा हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करती है।

अब, पर्यटन सूची में शामिल होने के बाद, यहां सड़क, शौचालय, पीने के पानी, लाइटिंग, साइनबोर्ड, और पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

जशपुर बन रहा है छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन हब

मुख्यमंत्री साय ने जिले को पर्यटन नक्शे पर चमकाने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की हैं:

मयाली नेचर कैंप, कुनकुरी: ₹10 करोड़ की (Sai Shardadham Tourism)मंजूरी

मधेश्वर महादेव, दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग (गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज)

कोतेबीराधाम: लक्ष्मण झूला की तर्ज पर पुल निर्माण की घोषणा

देशदेखा, रानीदाह जैसे स्थलों के विकास पर भी काम जारी

इन पहलों के माध्यम से सरकार का उद्देश्य है “ग्रीन टूरिज्म और ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देना”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed