स्वास्थ्य

IVF Failure Success Story : AI ने किया असंभव को संभव…19 साल बाद महिला हुई प्रेग्नेंट…15 IVF फेल होने के बाद मिला सफलता का स्वाद…

नई दिल्ली, 12 जून| IVF Failure Success Story : विज्ञान और तकनीक ने एक और चमत्कार कर दिखाया है। अमेरिका में कोलंबिया यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एक ऐसे दंपति को संतान सुख दिलाया, जिनकी 19 साल की कोशिशें और 15 IVF असफल हो चुके थे।

इस चमत्कारी सफलता के पीछे है ‘STAR टेस्ट’ (Sperm Tracking and Recovery), जिसमें AI तकनीक का इस्तेमाल कर एजोस्पर्मिया से ग्रसित पुरुष के वीर्य में छिपे हुए हेल्दी स्पर्म्स को खोजा गया। इस तकनीक से ऐसे सूक्ष्म स्पर्म को ढूंढ निकाला गया, जो सामान्यतः इंसानी आंखों से नहीं देखे जा सकते।

क्या है STAR टेस्ट?

STAR तकनीक एक अत्याधुनिक AI-आधारित मशीन का प्रयोग करती है, जो एक घंटे में लगभग 80 लाख फोटो लेकर उनमें से छोटे-से-छोटे स्पर्म को पहचानती (IVF Failure Success Story)है। ये प्रक्रिया बेहद जटिल होती है, जिसे डॉक्टर्स ने 5 साल की मेहनत से विकसित किया है।

https://navpradesh.com/vishnu-deo-sai-statement/

एजोस्पर्मिया क्या है?

एजोस्पर्मिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें पुरुष के सीमन में स्पर्म नहीं होते। यह दो प्रकार की होती है

Obstructive Azoospermia: जब स्पर्म आने का रास्ता ब्लॉक हो।

Non-Obstructive Azoospermia: जब शरीर खुद स्पर्म बना ही नहीं (IVF Failure Success Story)पाता।

इस दंपति के केस में पुरुष को एजोस्पर्मिया था, जिससे प्राकृतिक गर्भधारण संभव नहीं था। लेकिन STAR AI तकनीक ने वो कर दिखाया जो अब तक संभव नहीं हो सका था।

https://www.youtube.com/watch?v=1wqzmc5cV1g

AI का चमत्कार

AI ने स्पर्म खोजकर उसे अंडाणु में इंजेक्ट किया और आखिरकार महिला गर्भवती (IVF Failure Success Story)हुई। अब यह दंपति 19 साल की प्रतीक्षा के बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button