ASP Akash Rao Martyr : सुकमा से बड़ी खबर…नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट…एएसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद…

सुकमा, नवप्रदेश 9 जून। ASP Akash Rao Martyr : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है। कोंटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत फंडीगुड़ा में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया है, जिसमें कोंटा एएसपी आकाश राव गिरपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी शहादत की पुष्टि हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, यह हमला आईईडी विस्फोट के जरिए किया गया, जिसे नक्सलियों ने सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। एएसपी गिरपुंजे को घटना के तुरंत बाद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया (ASP Akash Rao Martyr)था, जहां वे अंततः वीरगति को प्राप्त हुए।