छत्तीसगढ़बिजनेस

Tomato Price Hike : बेमौसम बरसात ने बिगाड़ा स्वाद…सब्जियों की थाली में लगने लगी महंगाई की मिर्ची…!

रायपुर, 4 जून| Tomato Price Hike : छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक ने जहां मौसम को सुहाना बना दिया है, वहीं रसोई की गर्मी अब आम जनता की जेब पर महसूस हो रही है। लगातार हो रही बेमौसम बारिश ने प्रदेश के खेतों को बर्बादी की ओर धकेल दिया है। रायपुर समेत राज्य की प्रमुख सब्जी मंडियों में अब लोकल टमाटर और अन्य हरी सब्जियों की आवक लगभग बंद हो चुकी है।

अब बाजार टमाटर के लिए बैंगलोर, और अन्य सब्जियों के लिए महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और गुजरात पर निर्भर हो गया (Tomato Price Hike)है। इस बदलते समीकरण ने कीमतों में जबरदस्त उछाल ला दिया है।

https://www.youtube.com/watch?v=bnBz-0vohqI

टमाटर की बात करें तो 10 दिन पहले जो टमाटर 100 रुपये प्रति कैरेट मिल रहा था, अब वह 350 से 400 रुपये प्रति कैरेट पर पहुंच गया है। यानी थोक भाव में चार गुना उछाल! खुदरा बाजार में टमाटर 60 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, और यह सिलसिला आने वाले दिनों में और भी तीव्र हो सकता है।

सिर्फ टमाटर ही नहीं, लौकी, भिंडी, बैंगन, टिंडा, करेला जैसी सब्जियों की कीमतें भी बेतहाशा बढ़ गई हैं। थोक में सब्जियां 30 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रही (Tomato Price Hike)हैं, जबकि खुदरा में यह आंकड़ा 40 से 80 रुपये तक पहुंच चुका है।

https://navpradesh.com/assistant-teacher-vacancy-2025/

स्थानीय सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बेमौसम बारिश ने खेती को बर्बाद कर दिया है। खेतों में खड़ी सब्जियां या तो गल गईं या बारिश से सड़ने लगीं। यही वजह है कि आगामी सप्ताहों में रसोई की टोकरी और भी भारी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button