छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Women Scheme Payment : महतारी वंदन योजना की 16वीं किश्त जारी…69 लाख महिलाओं को 648 करोड़ की सहायता…

रायपुर, 02 जून| Chhattisgarh Women Scheme Payment : छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। योजना की 16वीं किश्त के अंतर्गत 648.24 करोड़ रुपये की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। यह सहायता प्रदेश की 69.30 लाख से अधिक महिलाओं को प्रदान की गई।

10433 करोड़ रुपये अब तक वितरित

मार्च 2024 में शुरू की गई इस योजना के तहत अब तक लगातार 16 महीनों में कुल ₹10433.64 करोड़ की राशि महिलाओं को दी जा चुकी (Chhattisgarh Women Scheme Payment)है। इस योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता मिल रही है।

https://navpradesh.com/cisf-head-constable-recruitment-2025/

महत्वपूर्ण जानकारी:

सहायता डीबीटी के माध्यम से:

सभी भुगतान Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से किए जा रहे हैं। यदि किसी हितग्राही का खाता DBT इनेबल नहीं है, तो उन्हें तत्काल बैंक जाकर आधार सीडिंग करानी चाहिए।

पोर्टल और मोबाइल ऐप:

इसके साथ ही, महतारी वंदन मोबाइल ऐप प्लेस्टोर पर उपलब्ध (Chhattisgarh Women Scheme Payment)है, जिससे लाभार्थी भुगतान और आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।

लाभ त्याग का विकल्प:

जो महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं लेना चाहतीं, वे पोर्टल पर जाकर ‘लाभ त्याग’ विकल्प चुन सकती हैं।

शिकायत निवारण:

कोई समस्या होने पर हितग्राही पोर्टल में “शिकायत करें” विकल्प का उपयोग कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकती (Chhattisgarh Women Scheme Payment)हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=W30YKJofcYQ

आधार अपडेट जरूरी

महिला एवं बाल विकास विभाग ने हितग्राहियों से आधार कार्ड अपडेट कराने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 10 वर्षों के अंतराल में आधार अपडेट करवाना अनिवार्य है। जिनका आधार इनएक्टिव है, उनका भुगतान निरस्त किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button