खेल

क्या आप जानते हैं? विराट कोहली पब-रेस्तरां भी चलाते हैं! अब पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई; मुश्किल में स्टार क्रिकेटर…

-विराट कोहली वन8 कम्यून के मालिक है और इस रेस्टोरेंट की दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता और गुरुग्राम जैसे शहरों में शाखाएं हैं

नई दिल्ली। Virat Kohli One8 Commune: बेंगलुरु पुलिस ने स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के पब-रेस्तरां पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है क्योंकि कोहली के वन8 कम्यून पब और रेस्टोरेंट में नो स्मोकिंग जोन नहीं है। हालांकि इस संबंध में अभी तक क्रिकेटर विराट कोहली या रेस्टोरेंट की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

https://navpradesh.com/madha-yaanai-koottam-filmmaker/

दरअसल बेंगलुरु (Virat Kohli One8 Commune) के कब्बन पार्क पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत कुल 5 बार और रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें विराट कोहली के स्वामित्व वाला वन8 कम्यून पब और रेस्टोरेंट भी शामिल है। पुलिस ने पाया कि इस पब में नो-स्मोकिंग जोन नहीं था। इसके चलते उन्होंने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है।

https://navpradesh.com/new-brand-ambassador-of-hindutva-standing-test-of-good-governance-and-goodwill/

नियम तोडऩे पर की गई कार्रवाई –

यह पहली बार नहीं है जब कोहली के पब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई हो। पिछले साल जुलाई में भी वन8 कम्यून पब और रेस्टोरेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जुलाई 2024 में वन8 कम्यून पब के मैनेजर के खिलाफ पब बंद करने के समय के नियमों का उल्लंघन करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई थी। कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के अनुसार, कस्तूरबा रोड पर वन8 कम्यून पब 6 जुलाई को बंद होने के बाद भी दोपहर 1.20 बजे तक खुला रहा और ग्राहकों को सेवा दे रहा था।

https://navpradesh.com/atss-big-operation-traitor-of-the-country-arrested-from-thane-in-contact-with-pakistani-woman/

दिल्ली, मुंबई और पुणे में भी रेस्टोरेंट की शाखाएं-

वन8 कम्यून के मालिक विराट कोहली हैं। इस रेस्टोरेंट की दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता और गुरुग्राम जैसे शहरों में शाखाएं हैं। दिसंबर, 2023 में बेंगलुरु में इस रेस्टोरेंट को लॉन्च किया गया था।

https://navpradesh.com/basavaraju-encounter-2025/

Related Articles

Back to top button