छत्तीसगढ़

Saturday Holiday Cancelled : क्या ‘नो सैटरडे ऑफ’ से बदलेगी प्रशासनिक संस्कृति…? पुलिस मुख्यालय का आदेश बना संकेत…!”

रायपुर, 22 मई। Saturday Holiday Cancelled : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में शनिवार की छुट्टी खत्म करने का फैसला सिर्फ एक आंतरिक आदेश नहीं, बल्कि प्रशासनिक संस्कृति में एक बड़े बदलाव की आहट है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) द्वारा जारी सर्कुलर में डीजीपी के निर्देश पर शनिवार को भी सभी शाखाओं में उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।

जहाँ इसे लंबित प्रकरणों के त्वरित निपटारे की जरूरत बताया जा रहा है, वहीं सूत्रों की मानें तो यह कदम एक व्यापक रणनीति का हिस्सा हो सकता (Saturday Holiday Cancelled)है, जिसके तहत भविष्य में अन्य विभागों में भी ‘फाइव डेज वर्किंग’ प्रणाली को खत्म किया जा सकता है।

https://navpradesh.com/anti-naxal-operation-3/

सर्कुलर में कहा गया है कि “कार्यालयीन कार्यों की महत्ता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए” सप्ताह के अंतिम कार्यदिवस का उपयोग लंबित फाइलों और जनहित मामलों के निष्पादन के लिए किया जाना चाहिए। इसके साथ ही ADG स्तर के अधिकारियों को भी शनिवार को उपस्थित रहकर शाखा प्रभारियों के साथ समन्वय करने का निर्देश है।

सूत्रों का कहना है कि यह आदेश केवल पुलिस विभाग तक सीमित नहीं रहेगा। मंत्रालय और HOD स्तर पर पहले ही शनिवार को उपस्थिति सामान्य हो चुकी (Saturday Holiday Cancelled)है। कई वरिष्ठ अधिकारी इसे ‘जनता से जुड़ाव’ के नए मॉडल के रूप में देख रहे हैं, जिससे मंडे का बैकलॉग कम होगा।

https://www.youtube.com/watch?v=6OXEQCKrrnw

जनहित के बहाने प्रशासनिक टाइटनिंग?

विशेषज्ञों की राय में यह फैसला कार्यसंस्कृति को पुनः परिभाषित करने की कोशिश है। यदि यह मॉडल सफल होता है, तो शिक्षा, राजस्व, परिवहन जैसे अन्य जनसंपर्क विभागों में भी शनिवार की छुट्टी खत्म की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button