दुनियादेश

यूक्रेन को अरबों डॉलर की सैन्य मदद करेंगे यूरोपीय देश

ब्रुसेल्स। Ukraine: रूस के खिलाफ युद्ध में कमजोर पड़े यूक्रेन को अब बड़ा संबल मिल रहा है। अब तक अमेरिका द्वारा यूक्रेन की मदद करने से इनकार करने के बाद यूक्रेनी सैनिकों का मनोबल टूट रहा था। मगर अब यूरोपीय देशों ने खुलकर यूक्रेन की मदद करने का संकल्प लिया है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में यूरोपीय संघ ने यूक्रेन की मदद के लिए अरबों डॉलर की अतिरिक्त धनराशि भेजने का संकल्प लिया है। इससे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का हौसला फिर से बढऩे लगा है।


वहीं, इस बीच अमेरिकी दूत ने तीन साल से अधिक समय से जारी युद्ध को समाप्त करने की रूस की इच्छा पर लगते सवालिया निशानों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। यूक्रेन ने अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव का समर्थन किया है लेकिन रूस ने दूरगामी शर्तें लगाकर इसे प्रभावी रूप से रोक दिया है। यूरोपीय सरकारों ने पुतिन पर अपने कदम पीछे खींचने का आरोप लगाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कहा, ”रूस को युद्ध समाप्त करने के लिए आगे बढऩा होगा। युद्ध भयानक और निरर्थक ।


रूस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने सेंट पीटर्सबर्ग में पुतिन से मुलाकात की। विटकॉफ क्रेमलिन पर युद्धविराम को स्वीकार करने का दबाव डाल रहे हैं। उन्होंने इससे पहले रूस के दूत किरिल दिमित्रिव से मुलाकात की थी। रूस की समाचार एजेंसी ‘रिया नोवोस्ती’ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि पुतिन और विटकॉफ के बीच बैठक साढ़े चार घंटे तक हुई और इस दौरान दोनों ने युद्ध समाप्त करने के पहलुओं पर चर्चा की। इस बीच शुक्रवार को ब्रसेल्स में यूक्रेन के पश्चिमी समर्थकों की एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद, ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कहा कि 21 अरब यूरो की नयी सैन्य सहायता देने का वादा किया गया है। उन्होंने कहा, ”यह यूक्रेन को दी जा रही सैन्य सहायता में अभूतपूर्व वृद्धि है।

Related Articles

Back to top button