छत्तीसगढ़

बड़े निराले हैं अफसर, ये शासनादेश की भी नहीं सुनते, अध्यक्ष और रजिस्ट्रार की भर्राशाही से कर्मचारियों में आक्रोश..

कई शिकायते हुई पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई

रायपुर/नवप्रदेश। Officers do not even listen to government orders: नियमित कर्मचारियों ने छग भाड़ा नियंत्रण अधिकरण रायपुर के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह और रजिस्टार सी तिर्की के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाया है। इसके साथ ही आवास एवं पर्यावरण विभाग की सचिव आर संगीता से इन अधिकारियों की मनमानी और कारस्तानी की शिकायत की है। कर्मचारियों ने कहा, उन्हें विश्वास है कि साय सरकार के सुशासन में जरूर न्याय मिलेगा। कर्मचारियों ने कहा है कि इन अफसरों की कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान भी शिकायत करने पर कुछ नहीं हुआ, आशा है कि शायद अब उनकी समस्याओं का समाधान हो जाए। क्योंकि ये उक्त दोनों अधिकारी कई सालों से जमे हुए हैं। इनके खिलाफ हुई शिकायतों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

https://www.youtube.com/watch?v=7jqVU09aYSY

कर्मचारियों के बिल के भुगतान में आनाकानी

कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत मेडिकल बिल नियमानुसार सिविल सर्जन एवं संचालक, चिकित्सा-शिक्षा से अनुमोदन होकर प्राप्त होने के पश्चात भी भुगतान हेतु पेश नस्ती को बिना हस्ताक्षर एवं कोई टीप अंकित किए बिना ही लौटा दिया जाता है एवं मौखिक तौर पर नस्ती बाद में पेश करने हेतु कहा जाता है। यह सिलसिला तीन से छ: माह तक चलते रहता है, उसके बाद ही भुगतान हेतु हस्ताक्षर करते हैं। इस प्रकार हमारे आवश्यक बिलों के भुगतान में जानबूझकर देरी करते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=7sGNzDNT2Hw

जानबूझकर कर्मचारियों को कर रहे प्रताडि़त

नियमित कर्मचारियों ने कहा कि कारणों से हमें ऐसा आभास होता है कि सतीश कुमार सिंह, अध्यक्ष, छ.ग. भाड़ा नियंत्रण अधिकरण, रायपुर एवं सी. तिर्की, रजिस्ट्रार ऐसे अधिकारियों में से हैं, जो ऐन-केन-प्रकारेण कर्मचारीगण को प्रताडि़त करना चाहते हैं। न्याय-अन्याय, नीति-अनीति को दरकिनार रखकर केवल स्वहित में कार्य कर रहे हैं एवं हम कर्मचारियों का निरंतर शोषण कर रहे हैं, जिसके कारण हम कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि उक्त समस्त परेशानियों के बाद भी हम कर्मचारीगण अपना पदीय कर्तव्य पूरी ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहें हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=7-n9R4pDOfk

दूसरे विभाग का भी संभाल रहे प्रभार

नियमित कर्मचारियों ने कहा है कि सी तिर्की अन्य दूसरे विभाग का भी कार्यभार संभाल रहे हैं। इनकी पहुंच ऊपर तक है, इसलिए उनके खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि पूर्ववर्ती सरकार (Officers do not even listen to government orders) के दौरान भी उनके खिलाफ हुई किसी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई है। इस सरकार में भी कर्मचारी इनकी वजह से प्रताडि़त है, वैसे भी पूर्व में इनकी कार्यशैली को लेकर कई गंभीर आरोप लगते रहे हैं। इन आरोपों के बारे में रजिस्ट्रार सी तिर्की से कई बार उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=Ug44HtSRAcI

Related Articles

Back to top button