देश

राहुल गांधी का बयान खालिस्तान को देगा समर्थन, आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का दावा

-खालिस्तानी आतंकियों ने नया विवाद खड़ा करने की कोशिश शुरू कर दी है

नई दिल्ली। Rahul Gandhi: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का हालिया अमेरिका दौरा चर्चा का विषय बन गया है। इस दौरे के दौरान राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर अपनी स्थिति स्पष्ट की थी। इसी अमेरिका दौरे के दौरान राहुल गांधी ने भारत में सिख समुदाय की स्थिति को लेकर भी बयान दिया था। इसके एक खास हिस्से का जिक्र करते हुए खालिस्तानी आतंकियों ने नया विवाद खड़ा करने की कोशिश शुरू कर दी है।

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राहुल गांधी के बयान का हवाला देते हुए कहा है कि भारत के विपक्षी नेता राहुल गांधी ने वॉशिंगटन में तथ्यात्मक रूप से सच्चा बयान दिया है। इसमें उन्होंने माना है कि भारत में सिखों का अस्तित्व संकट में है। यह खालिस्तान के लिए जनमत संग्रह के लिए प्रेरणा बनेगा। इससे पंजाब की आजादी के लिए समर्थन भी बढ़ेगा। लेकिन राहुल गांधी ने कभी नहीं कहा कि वह खालिस्तान का समर्थन करते हैं।

इस बयान के आधार पर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि राहुल गांधी का बयान न केवल खालिस्तान जनमत संग्रह को उचित ठहराता है बल्कि कांग्रेस और विपक्षी नेताओं के इस अहसास को भी दर्शाता है कि पंजाब भारत से अलग होने की कगार पर है। राहुल गांधी ने संकेत दिया है कि कांग्रेस ने स्वीकार कर लिया है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले भारत में सिखों को अस्तित्व के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

इस बीच राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का अमेरिका दौरा कई वजहों से विवादित हो गया है। उन्होंने अमेरिकी सांसद इल्हान उमर के साथ बैठक की जिसके बाद बहस हुई। इसके बाद बीजेपी ने राहुल गांधी पर भारत विरोधी ताकतों से मिले होने का आरोप लगाया था। इल्हान उमर को पाकिस्तानी नागरिक माना जाता है। साथ ही वे अक्सर भारत के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button