संपादकीय: अमेरिका का भारत विरोधी रवैया फिर उजागर

संपादकीय: अमेरिका का भारत विरोधी रवैया फिर उजागर

America's anti-India attitude exposed again

America's anti-India attitude

America’s anti-India attitude: खुद को दुनिया का चौधरी समझने वाला अमेरिका जब तब भारत विरोधी रूख अख्तियार करता रहता है। एक बार फिर उसका भारत विरोधी रवैया उजागर हो गया है।

अमेरिकी प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है कि भारत जाने वाले अमेरिकी विशेष सावधानी बरतें क्योंकि भारत में आतंकवाद और नक्सलवाद बढऩे के कारण लोगों में असुरक्षा की भावना है। भारत में रेप के केस भी बढऩे लगे हैंं और पूर्वोत्तर के राज्यों में खासतौर पर मणिपुर में नस्ल भेदी संघर्ष चल रहा है।

यह वही अमेरिका ( America’s anti-India attitude) है जो अपनी नस्लभेदी नीति के लिए दुनिया भर में कुख्यात है। वहां हिंसा का आलम यह है कि बात -बात पर वहां गोलियां चल जाती है और निर्दोष लोगों का सरेआम कत्ल कर दिया जाता है। ऐसा अमेरिका ( America’s anti-India attitude) भारत को नसीहत दे रहा है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं।

और वहां पहली बार भारतीय मूल की कमला हैरिस राष्ट्रपति पद का चुनाव लडऩे जा रही है। अमेरिका में कमला हैरिस को लेकर भी नस्लभेदी टिप्पणी की जा रही है। और यहां तक की उनके चरित्र पर भी किचड़ उछालने की कुत्सित कोशिश की जा रही है।

जाहिर है अमेरिका भारत के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित है इसीलिए उसने इस तरह की एडवाइजरी जारी की है। भारत सरकार को इसका कड़ा जवाब देना चाहिए।

बेहतर होगा कि अमेरिका भारत को उपदेश देने की जगह अपने देश में हो रही हिंसा और नस्लवाद पर ध्यान दें। भारत के खिलाफ इस तरह की एडवाइजरी कर व्यर्थ का बवाल खड़ा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *