छत्तीसगढ़

CM Jandarshan Cancelled : कल गुरुवार को नहीं होगा मुख्यमंत्री जनदर्शन प्रोग्राम

सप्ताह के प्रति गुरुवार को दोपहर 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनदर्शन कार्यक्रम होता है

रायपुर/नवप्रदेश। CM Jandarshan Cancelled : कल गुरुवार 11 जुलाई को रायपुर में मुख्यमंत्री जनदर्शन प्रोग्राम नहीं होगा। 11 जुलाई को होने वाला जनदर्शन अपरिहार्य कारणों से रद्द किये जाने से अब जन समस्याओं को आगामी जनदर्शन में पेश कर निदान किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक पिछले दो हफ्ते से CM विष्णुदेव साय लगातार मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन लगाकर लोगों की शिकायत और समस्या सुन रहे थे। इसे कल होने वाले कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से रद्द किया गया है।

विदित हो कि 27 जून से सीएम जनदर्शन की शुरुआत की थी। इसके बाद 4 जुलाई को दूसरा सीएम जनदर्शन लगाया गया था। जिसमें सुबह से ही सीएम हाउस के बाहर लोगों की लंबी लाइन लग रही थी। इस बार भी प्रदेशभर के समस्याग्रस्त लोग रायपुर मुख्यमंत्री निवास में आवेदन दे रहे थे। सप्ताह के प्रति गुरुवार को दोपहर 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनदर्शन लगाया जाता है। यहां आम लोगों को सिविल लाइस स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में एंट्री दी जाती है।

Related Articles

Back to top button