ECI's Decision On Congress Candidate's Complaint : कांकेर में चुनावी 'खेला' का शक, EVM होगी चेक

ECI’s Decision On Congress Candidate’s Complaint : कांकेर में चुनावी ‘खेला’ का शक, EVM होगी चेक

ECI's Decision On Congress Candidate's Complaint :

ECI's Decision On Congress Candidate's Complaint :

BJP के भोजराज नाग कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को हराकर 1884 वोटों से जीते हैं

रायपुर/नवप्रदेश। ECI’s Decision On Congress Candidate’s Complaint : कांकेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर बीजेपी प्रत्याशी भोजराम नाग से मिली पराजय पचा नहीं पा रहे हैं। उन्हें EVM में कांकेर में चुनावी ‘खेला’ का शक है। खासकर उनके लोकप्रिय बूथों से मिले कमतर वोटों के अलावा कई मामलों के सवाल नहीं मिले हैं। नतीजतन कांग्रेस उम्मीदवार की शिकायत पर ECI ने कांकेर लोकसभा सीट की EVM चेक करवाने का फैसला लिया है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट पर चुनाव में EVM में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। अब यहां पर EVM की जांच कराई जाएगी। कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को 1884 वोटों से हराया है।

इसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई थी। इसे लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी की गई थी। इससे पहले भी मतगणना के दिन रिकाउंटिंग के चलते इस सीट का परिणाम सबसे देर से आया था। हालांकि परिणाम से संतुष्ट नहीं होने पर कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर EVM की जांच कराने की मांग की थी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed