बिजनेस

Gold Costlier On Akshaya Tritiya : अक्षय तृतीया पर सोना 1,384 रुपए महंगा हुआ

73,008 हुई 10 ग्राम की कीमत, इस साल रु 9,656 महंगा हुआ, चांदी 84,215 रुपए किलो की दर

नवप्रदेश डेस्क। Gold Costlier On Akshaya Tritiya : अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के दामों में तेजी आई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार (10 मई) को 10 ग्राम 24K सोने की कीमत 1,384 रुपए बढ़कर 73,008 रुपए हो गई है। वहीं एक किलो चांदी 1,873 रुपए महंगी हुई है। ये 84,215 रुपए में बिक रही है।

इस साल अब तक सोने के दाम 9,656 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था। चांदी भी 10,820 रुपए महंगी हो चुकी है। 1 जनवरी 2024 को एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए थे। हालांकि अक्षय तृतीया से पहले पिछले दिनों सोने के भाव कम हुए थे।

5 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,240 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,090 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 67,000 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 73,090 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,850 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,140 रुपए है।

Related Articles

Back to top button