देशराजनीति

Second Meeting Of CEC Ends : 7 राज्यों के लोकसभा कैंडिडेट के नामों पर चर्चा हुई, कल आ सकती है सेकेंड लिस्ट

लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान-उत्तराखंड के कैंडिडेट पर चर्चा हुई; कल आ सकती है दूसरी लिस्ट

नवप्रदेश डेस्क। Second Meeting Of CEC Ends : कांग्रेस चुनाव समिति की दूसरी बैठक देर शाम खत्म हो गई। कांग्रेस CEC की बैठक में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नहीं पहुंचे थे। बता दें कि बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए 7 राज्यों के कैंडिडेट पर चर्चा हुई। संभावना जताई जा रही है कि कल दूसरी लिस्ट आ सकती है।

कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की दूसरी बैठक खत्म हो गई है। पार्टी हेडक्वार्टर में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और CEC के मेंबर शामिल हुए। बैठक में 7 राज्यों- कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तमिलनाडु, दिल्ली और मध्य प्रदेश की सीटों पर चर्चा होगी।

CEC की पहली मीटिंग 7 मार्च को हुई थी। 8 मार्च को 39 सीटों के लिए पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा की लोकसभा सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई। इनमें से 16 केरल से, सात कर्नाटक से, 6 छत्तीसगढ़ से और 4 तेलंगाना से थे।

पहली सूची में जात, धर्म और उम्र का ध्यान

पहली लिस्ट में सिर्फ 15 उम्मीदवार यानी करीब 38% जनरल कैटेगरी के हैं। SC/ST/OBC/मुस्लिम कैटेगरी के 24 उम्मीदवारों को टिकट दिया है यानी करीब 62%। कांग्रेस ने सिर्फ 10% टिकट महिलाओं को दिया है। वहीं 50 साल से कम उम्र के उम्मीदवार 31% हैं।

Related Articles

Back to top button