छत्तीसगढ़देशराजनीति

CM Sai Met Mandaviya : दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की CM साय ने मुलाकात

चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने गए हैं दिल्ली, 9 मार्च को किसान मोर्चा के सम्मलेन में शिरकत करने आएंगे राजनाथ

रायपुर/नवप्रदेश। CM Sai Met Mandaviya : सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय से मुलाकात की है। दिल्ली में कैंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शिरकत करने के लिए आज सुबह ही रायपुर से रवाना हुए हैं। दिल्ली जाने से पहले सुकमा से आए आदिवासियों को सोलर लाइट गिफ्ट में दिया था।

दिल्ली में कैंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए गए हुए हैं। कैंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों पर चर्चा होने की बात कही गई थी। आज गुरुवार को सुबह ही वे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।

दिल्ली रवानगी से पूर्व CM साय ने यह कहा-

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि, ऐसा कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की धरती में पहली बार हो रहा है। सुकमा के सेंसेटिव क्षेत्र के आदिवासी छात्र यहां आए हुए हैं। इनमें दो से तीन बच्चे जगदलपुर से आए थे। राज्य सरकार इन सभी को राजधानी रायपुर के कई जगहों पर घुमा रही है। पहली बार गांव से निकलकर ये देश दुनिया को देख रहे हैं।

किसान मोर्चा के सम्मलेन में शिरकत करने आएंगे राजनाथ

बता दें, 9 मार्च को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। किसान महासम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे यहां पर आएंगे। यह कार्यक्रम साइंस कॉलेज मैदान में होने वाला है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर भी सभा में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button