छत्तीसगढ़राजनीति

CG Assembly Budget Session : सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का मामला सदन में गरमाया

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने यह मामला उठाया

रायपुर/नवप्रदेश। CG Assembly Budget Session : सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का मामला सदन में गरमा गया है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने यह मामला उठाया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस सर्वे का भौतिक सत्यापन नहीं किया गया है। केवल एक अंश का ही भौतिक सत्यापन कराया जा सका है। 47 हज़ार 90 लोग जो आवासविहीन थे केवल उन्हें ही इसका लाभ दिया गया है। आवास स्वीकृत किए गए हैं।

CG Assembly Budget Session :
CG Assembly Budget Session :

अजय चंद्राकर ने कहा- एक महीने में जो सर्वे हो गया, क्या शासन ने उसे मान लिया है? क्या योजनाएँ बनाई गई? पूरे सर्वे में केवल एक अंश का ही भौतिक सत्यापन क्यों कराया गया? इस सर्वे के आधार पर 47 लाख लोगों के घरों में शौचालय ही नहीं है। उज्ज्वला गैस की वेबसाइट पर 36 लाख का आँकड़ा है लेकिन इस रिपोर्ट में केवल 18 लाख लोगों को ही हितग्राही बताया गया है। यदि इस सर्वे को सरकार नहीं मानती तो इसे अस्वीकार कर दें।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा- सर्वे के नतीजे सबके सामने हैं। भौतिक सत्यापन के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अजय चंद्राकर ने कहा- जो विभागीय आँकड़े वेबसाइट में दिखाया गया है क्या सर्वे के आँकड़े सही है? उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा- भौतिक सत्यापन कर जल्द निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button