छत्तीसगढ़प्रशासनिक

IED Blast : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा IED Blast में घायल जवानों से मिले

रायपुर/नवप्रदेश। IED Blast : राजधानी रायपुर के अस्पताल में आज सुबह उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। राजधानी रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों से मिले। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने घायल जवानों उनका हाल-चाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की।

मौके पर आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ,डीजीपी अशोक जुनेजा, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवम हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित थे। जवानो की चिकित्सकिय जांच में जुटी डॉक्टरों की टीम से हेल्थ अपडेट भी लिया और हर संभव प्रयासों के लिए निर्देशित किया।

Related Articles

Back to top button