BJP Gave Message To CG : साय, साव और शर्मा के जरिये BJP का स्पष्ट संदेश

BJP Gave Message To CG : साय, साव और शर्मा के जरिये BJP का स्पष्ट संदेश

BJP Gave Message To CG :

BJP Gave Message To CG :

अरुण-विजय डिप्टी CM, प्रदेश अध्यक्ष रहते दिलाई सबसे बड़ी जीत तो मिला पुरस्कार, साव BJP का OBC और शर्मा कट्‌टर हिंदूवादी चेहरा

रायपुर/नवप्रदेश। BJP Gave Message To CG : आदिवासी वर्ग से विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री तो OBC वर्ग से अरुण साव और सामन्य वर्ग से कट्टर हिंदुत्वा का चेहरा बनकर उभरे विजय शर्मा को उप-मुख्यमंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ की जनता को स्पष्ट सन्देश दिया है कि बीजेपी की डबल इंजिन सरकार पुरे प्रदेश के लिए काम करेगी।

भाजपा ने जब अरुण साव को प्रदेश में पार्टी की कमान सौंपी तो विधानसभा चुनाव में करीब एक साल का समय हुआ था। इसके बावजूद साव ने खुद को साबित किया और भाजपा 5 चुनावों से भी ज्यादा सीट जीतकर आई।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी OBC चेहरे की तलाश की। ये अरुण साव पर जाकर रुकी। संघ परिवार से जुड़े साव ने की बेदाग छवि है। साहू समाज से आने वाले साव के जरिए पिछड़ा वर्ग को भी साधा है।

विजय शर्मा भाजपा के फायर ब्रांड नेता होने के साथ ही कट्‌टर हिंदूवादी चेहरा बनकर उभरे हैं। पार्टी को मिले बहुमत में हिंदुत्व एजेंडे का असर रहा है। उन्होंने कवर्धा में कांग्रेस के कद्दावर मंत्री रहे मोहम्मद अकबर को हराया।

2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जैसा ध्रुवीकरण इस बार के विधानसभा चुनाव में हुआ, वैसा ही लोकसभा में भी हो सकता है। विजय शर्मा की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी संघ से जुड़ी रही है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *