CG Congress Politics : प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष दोनों OBC की झोली में… इन नामों चर्चा

CG Congress Politics : प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष दोनों OBC की झोली में… इन नामों चर्चा

CG Congress Politics :

CG Congress Politics :

भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू और टीएस सिंहदेव अध्यक्ष तो उमेश पटेल, डॉ चरणदास महंत के अलावा दलेश्वर साहू का नाम नेता प्रतिपक्ष के लिए चर्चा में

रायपुर/नवप्रदेश। CG Congress Politics : छत्तीसगढ़ में भाजपा अब सत्ता पर है तो कांग्रेस 35 विधायकों वाली पार्टी बनकर विपक्ष में बैठी है। जब सत्ता में थी तब मुख्यमंत्री कौन और किस तबके का होगा इस पर कयास लगे अब विपक्ष में है तब पार्टी नेता कांग्रेस विधायक दल चुनने में असमंजस की स्थिति में हैं। कांग्रेसी गलियारे में नेता प्रतिपक्ष के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नामों की चर्चा है। बीजेपी ने आदिवासी मुख्यमंत्री घोषित किया है तो अब भी कांग्रेस OBC वर्ग को साधने में लगी है।

संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस बार कांग्रेस छत्तीसगढ़ का नेता प्रतिपक्ष ओबीसी वर्ग से होगा। इसके लिए चरणदास महंत, दलेश्वर साहू और उमेश पटेल का नाम सबसे आगे चल रहा है। जबकि उम्मीद से इतर चुनाव परिणाम आने के बाद से ही पीसीसी चीफ के भी बदले जाने की खबर है।

प्रदेश अध्यक्ष के लिए वैसे तो सामान्य वर्ग से टीएस सिंहदेव और रविंद्र चौबे का नाम आगे है लेकिन भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू से भी पार्टी नेता मुंह मोड़ नहीं सकते। वजह साफ है भूपेश के रहते ही कांग्रेस ने जीत के ऐतिहासिक आंकड़े को पार की है।

कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष के लिए चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पहले सियासी चाल के मुताबिक तय किया गया था कि जो सीएम बनेगा उसके आधार पर नेता प्रतिपक्ष चुना जाएगा। अब आदिवासी सीएम बनने के बाद चर्चा है कि कांग्रेस ओबीसी नेता प्रतिपक्ष चुनेगी।

इसके साथ ही अनुभवी, तेजतर्राट होने के साथ ही अध्यक्ष पद के लिए नोन फेस पर मंथन किया गया है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा नेता प्रतिपक्ष के लिए OBC नेता ही सामने हैं। पार्टी शीतकालीन सत्र से ठीक पहले अपना नेता चुनेगी। उससे पहले पार्टी में समीक्षा का दौर जारी रहने वाला है।

मुखर नेता प्रतिपक्ष की है दरकार

कांग्रेस के पास वैसे तो 35 विधायक हैं लेकिन इनमें से 14 विधायक पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। बाकी 21 में आधे से ज्‍यादा दूसरी बार विधायक बने हैं। इनमें एक भी अच्‍छा वक्‍ता नहीं है। 2023 विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है।

नतीजतन मजबूत और मुखर प्रतिपक्ष के लिए एकमात्र भूपेश बघेल ही विकल्प हैं। अगर ऐसा हुआ तो सत्तापक्ष पहले से ज्यादा ताकतवर है और भूपेश बघेल कई मामलों में घेरे जा सकते हैं।

इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल आखरी विकल्प हो सकते हैं। फ़िलहाल नेता प्रतिपक्ष के लिए डॉ महंत, उमेश पटेल और दलेश्वर जैसे नेता ही OBC वर्ग के इस पद के लिए उपयुक्त लग रहे हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *