शहर

Raipur Breaking : पुलिस कॉलोनी में भीषण आग, तीसरी मंजिल तक पहुंची लपटें…

रायपुर/नवप्रदेश। Raipur Breaking : राजधानी रायपुर के अम्लीडिह पुलिस कॉलोनी में भीषण आग लग गई, आग की लपटें इतनी तेज थी कि, ब्लॉक -D के तीसरी मंजिल के फ्लैट 302 में रहने वाले मनीष रावटे के मकान तक पहुंच गई। हालांकि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।

सूचना मिलते ही आग पर काबू पा लिया गया। यह पूरी घटना न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुँच गई थीं। पुलिस बिल्डिंग में ने भी समझदारी से आग को फैलने से रोक दिया और स्थिति नियंत्रण में है।

Related Articles

Back to top button